लाइव न्यूज़ :

MP Vidhansabha: विधानसभा में नेहरू-अंबेडकर के चित्र पर विवाद बढ़ा, अब सदन समिति लेगी फैसला

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 19, 2023 15:05 IST

मध्य प्रदेश विधानसभा के सदन में नेहरू के फोटो की जगह अंबेडकर की फोटो लगाए जाने पर विवाद गर्मा गया है। विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने इस पर आपत्ति जताई तो पूरा मामला प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने सदन समिति को सौंप दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी विधानसभा में फोटो विवाद बढ़ाविधानसभा की सदन समिति विवाद पर लेगी फैसला

विधानसभा में फोटो विवाद

मध्य प्रदेश विधानसभा में सदन हॉल में लगी पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर की जगह अंबेडकर की तस्वीर को लेकर सियासी बवाल जारी है। सदन में अंबेडकर नेहरू के फोटो को हटाए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने अपनी आपत्ति जताना शुरू कर दिया। कांग्रेस के विधायकों ने आज सदन में पंडित नेहरू की फ़ोटो को दोबारा लगाए जाने की मांग की। कांग्रेस विधायकों ने कहा की नेहरू परिवार के आजादी को लेकर दिए गए बलिदान को बुलाया नहीं जा सकता और ऐसे में सदन में नेहरू के छायाचित्र को हटाना आपत्तिजनक है।

सदन समिति को सौपा गया विवाद

वही पूरा मामला प्रोटेम स्पीकर तक पहुंचा। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक यह पिछली विधानसभा के समय का पूरा मामला है। लेकिन सदन के अंदर पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हो अंबेडकर की तस्वीर हो या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मौजूदा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की तस्वीर लगाई जाए । अब यह पूरा फैसला सदन समिति लेगी।

हालांकि यह बताया जा रहा है कि पिछले विधानसभा सत्र में सदन में नेहरू की तस्वीर थी जिसकी जगह अब अंबेडकर की तस्वीर को लगाया गया है नेहरू गांधी परिवार को भुलाने के लिए यह कदम बताया जा रहा है लेकिन विपक्ष ने इस पूरे मामले को नेहरू कर गांधी परिवार से जोड़कर आजादी में योगदान देने वाले परिवार के प्रयासों को धूमिल करने वाला कदम बता रही है। सवाल इस बात का है कि 16 वी विधानसभा में अभी जबकि सभी विधायकों की शपथ पूरी नहीं हुई है। विधानसभा में सदन समिति का गठन नहीं हुआ है। ऐसे में प्रोटेम स्पीकर का सदन समिति को मामला सौपा जाना क्या सिर्फ विवाद को थामने का कदम है।  

टॅग्स :भारतVidhan Sabhaमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM