लाइव न्यूज़ :

ओटीटी प्लेटफार्मों के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता : जिमी शेरगिल

By भाषा | Updated: July 2, 2021 17:41 IST

Open in App

मुंबई, दो जुलाई अभिनेता जिमी शेरगिल का कहना है कि बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का अलग मजा है और भले ही इसकी कोई बराबरी नहीं कर सकता, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों को मनोरंजन प्रदान करने में ओटीटी प्लेटफार्मों के योगदान को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

पिछले साल मार्च में कोविड-19 महामारी की शुरुआत से ही सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था और अब महामारी की दूसरी लहर के कारण देश के अधिकतर हिस्सों में एकबार फिर सिनेमाघर बंद पड़े हैं।

जिमी शेरगिल की अगली फिल्म ‘कॉलर बम’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। उनका मानना है कि कोरोना वायरस महामारी के इस चुनौतीपूर्ण दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म दर्शकों और फिल्म उद्योग दोनों के लिए ही एक वरदान साबित हुआ है।

जिमी ने पीटीआई-भाषा को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा, “ हम इंसान हैं और हम किसी भी तरह की परिस्थिति में खुद को आसानी से ढाल लेते हैं। महामारी के कारण सिनेमाघर बंद हैं, लेकिन इसके बावजूद हम अपने घर पर बैठकर फिल्में देख सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म के कारण हमारे पास मनोरंजन के ढेरों विकल्प मौजूद हैं। हमें इस बात की खुशी होनी चाहिए कि इन प्लेटफॉर्म्स ने हमें घर बैठे मनोरंजन का विकल्प दिया है।”

‘माचिस’, ‘यहाँ’, ‘ए वेडनेसडे’, ‘स्पेशल 26’, ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर’ जैसी फिल्मों में अपने संजीदा अभिनय से दर्शकों के बीच विशेष पहचान बनाने वाले जिमी ने कहा कि सिनेमाघरों का अपना अलग महत्व है और इनका वजूद हमेशा बना रहेगा।

‘रंगबाज़ फ़िरसे’ और ‘योर ऑनर’ जैसी वेब सीरीज़ में काम करने वाले अभिनेता ने कहा, “ जब सिनेमाघर दोबारा खुलेंगे तो हम वहां फिल्म देखने जाएंगे। संभवत:, हम थिएटर के अनुभव को अधिक महत्व दें, जैसे यह वह जगह है,जहां हम आनंद लेने और मनोरंजन करने जाएंगे।”

जिमी की आगामी फिल्म ‘कॉलर बम’ पुलिस अधिकारी मनोज हेसी (जिमी) की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती एक ऐसी कहानी है, जिसमें पुलिस अधिकारी को एक आत्मघाती हमलावर के आदेशों का पालन करने के लिए मजबूर किया जाता है जोकि एक स्कूल को उड़ाने की धमकी देता है।

‘कॉलर बम’ का निर्देशन दयानेश जोटिंग ने किया है, फिल्म में आशा नेगी और राजश्री देशपांडे भी अहम भूमिका में हैं।

जिमी ने कहा कि उन्हें थ्रिलर फिल्में करना बेहद पसंद है और ‘कॉलर बम’ में काम करने का उनका अनुभव बेहद शानदार रहा। उनका कहना है कि ऐसी फिल्मों में काम करना आसान नहीं होता, क्योंकि कलाकार को हमेशा सतर्क रहना होता है।

अभिनेता ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी शुरू होने से पहले ही उन्हें ‘कॉलर बम’ में काम करने की पेशकश की गई थी, लेकिन लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने फिल्म में काम करने का फैसला किया। ‘कॉलर बम’ नौ जुलाई को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला