लाइव न्यूज़ :

अडानी मामले में कांग्रेस ने फिर दोहराई जेपीसी की मांग, कहा- सुप्रीम कोर्ट विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट 'क्लीन चिट' नहीं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 22, 2023 13:33 IST

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट को टैग करते हुए कहा कि मोदानी ब्रिगेड सुप्रीम कोर्ट विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट को "क्लीन चिट" के रूप में पेश कर रहा है जबकि ऐसा नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देअडानी मामले में कांग्रेस ने फिर दोहराई जेपीसी की मांगकांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लगाए गंभीर आरोपसेबी और सुप्रीम कोर्ट की समिति पर भी उठाए सवाल

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त एक्सपर्ट्स के पैनल ने भले ही अडानी ग्रुप को क्लीन चिट दे दी हो लेकिन कांग्रेस अब भी इस पूरे मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति की जांच की आवश्यकता पर जोर दे रही है। कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ समिति और सेबी ने अडानी समूह के लेन-देन की जांच करते समय महत्वपूर्ण तथ्यों की अनदेखी की।

कांग्रेस का यह दावा सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ समिति की एक रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि अडानी समूह की कंपनियों में शेयरों की कीमत में हेरफेर का कोई सबूत नहीं मिला है। इसी मामले में सेबी ने भी कहा था कि विदेशी संस्थाओं से मिलने वाले पैसे में कथित उल्लंघन की जांच में भी कुछ नहीं मिला है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट को टैग करते हुए कहा, "मोदानी ब्रिगेड सुप्रीम कोर्ट विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट को "क्लीन चिट" (ऐसा नहीं है) के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है लेकिन बावजूद इसके अधिक सबूत सामने आ रहे हैं कि अडानी समूह छोटे शेयरधारकों को धोखा देने और प्रमोटरों को गलत तरीके से समृद्ध करने के उद्देश्य से कई संबंधित-पार्टी लेनदेन में शामिल हैं। गुजरात में कंपनी रजिस्ट्रार ने हाल ही में फैसला सुनाया कि अडानी पावर ने संबंधित पक्ष अनुबंधों और लेनदेन को छिपाकर कंपनी अधिनियम, 2013 का उल्लंघन किया था। इसने गौतम अडानी, राजेश अडानी और विनीत जैन पर जुर्माना लगाया। इस बीच, अडानी समूह के लेन-देन की जांच में सुप्रीम कोर्ट की समिति और यहां तक ​​कि सेबी ने भी जांच ऐसी जगह पहुंचा दी जहां से आगे कुछ भी पता लगाना मुश्किल है। यही कारण है कि हमें मोदानी मेगास्कैम को सुलझाने के लिए जेपीसी की आवश्यकता है।"

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त एक्सपर्ट्स के पैनल ने अडानी ग्रुप के बारे में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि ऐसा लगता है कि मार्केट रेगुलेटर सेबी की तरफ से नियमों में कोई चूक नहीं हुई है। अडानी ग्रुप की तरफ से शेयरों की कीमतों में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है और ग्रुप ने रिटेल इनवेस्टर्स के हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए हैं।

टॅग्स :कांग्रेसगौतम अडानीभारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)सुप्रीम कोर्टनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र