लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का निशाना, ट्वीट कर बोले- 'श्मशान और क़ब्रिस्तान दोनों... जो कहा सो किया'

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 17, 2021 10:51 IST

देश में एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 2,34,692 नए मामले सामने आए, 1,341 और मरीजों की मौत हुई। कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार प्रचार में व्यस्त है।

Open in App
ठळक मुद्देकुल मामले बढ़कर 1,45,26,609 हुए। मृतकों की संख्या 1,75,649 पर पहुंची है।अब तक 1,26,71,220 लोग ठीक हो चुके हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। ट्वीट किया कि  'श्मशान और क़ब्रिस्तान दोनों... जो कहा सो किया।'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोविड-19 महामारी से निपटने की रणनीति को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार की रणनीति सिर्फ ‘तुगलकी लॉकडाउन’ लगाने और घंटी बजवाने की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार की कोविड रणनीति- पहला चरण- तुग़लक़ी लॉकडाउन लगाओ। दूसरा चरण- घंटी बजाओ। तीसरा चरण- प्रभु के गुण गाओ।’’

बाद में उन्होंने पिछले साल के अपने एक बयान का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि एक साल बाद भी लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एक साल बाद भी लोग पीड़ा झेल रहे हैं, हमारा स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा ध्वस्त पड़ा है और हमारे प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारियों से निरंतर पल्ला झाड़ रहे हैं।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से अपील की, ‘‘प्यारे देशवासियों, ये हम सबके लिए बहुत संकट का समय है। हम सबके प्रियजन, परिवारजन, आस-पास के लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ रहे हैं।’’ उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘आप सब से निवेदन है कि मास्क लगाएं एवं कोविड सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करें। सावधानी और संवेदना के साथ हमें मिलकर इस जंग को जीतना होगा।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि जरूरी चिकित्सा सुविधाओं के अभाव के बीच टीका का उत्सव एक ढोंग है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ना टेस्ट, ना अस्पताल में बेड, ना वेंटिलेटर, ना ऑक्सीजन......, टीका भी नहीं है, बस एक उत्सव का ढोंग है। पीएम केयर्स ...?’’

टॅग्स :कोविड-19 इंडियानरेंद्र मोदीराहुल गांधीप्रियंका गांधीदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं