लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने मोदी सरकार को बताया तानाशाह, कहा- हमें डराया धमकाया जा रहा है

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 17, 2018 12:18 IST

कर्नाटक चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित किया है। उन्होंने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी सरकार तानाशाही सरकार है। बीजेपी नहीं चाहती कि इस देश में गरीबों की आवाज, दलितों की आवाज ऊपर आऐं।

Open in App

रायपुर, 17 मई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। राजधानी रायपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने येदियुरप्पा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी दल के पास पूर्ण बहुमत नहीं होने के बावजूद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जा रही है। उन्होंने मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा तानाशाही सरकार में होता है। बीजेपी नहीं चाहती कि इस देश में गरीबों की आवाज, दलितों की आवाज ऊपर आऐं।

यह भी पढ़ें: बीएस येदियुरप्पा बने कर्नाटक के सीएम, शपथ ग्रहण से 16 मिनट पहले राहुल ने किया ये ट्वीट

मोदी सरकार को तानाशाही सरकार बताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, हमें डराया धमकाया जा रहा है। बीजेपी शासित राज्यों में में महिलाओं और गरीबों को दबाया जा रहा है। उनके (बीजेपी) मुताबिक महिलाओं का काम सिर्फ पुरुषों के लिए खाना बनाना है। इसलिए वो महिलाओं और गरीबों को दबा कर रखना चाहते हैं। 

इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि, बीजेपी के मुताबिक दलितों का काम सफाई करना है। बीजेपी नहीं चाहती कि गरीब लोग आवाज उठाए। प्रेस के लोग भी डरते हैं कि कोई मार के न चला जाए। बता दें कि राहुल गांधी दो दिनों के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। कर्नाटक चुनाव के बाद ये पहला मौका है जब राहुल गांधी किसी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आज से दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, जानें पूरा कार्यक्रम

रायपुर में इस रैली को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी आज (गुरवार) दोपहर में सरगुजा जिले के सीतापुर में किसानों और आदिवासियों की एक रैली को भी संबोधित करने वाले हैं। इसके अलावा राहुल गांधी बिलासपुर जिले में आदिवासियों की एक अन्य रैली को भी संबोधित करेंगे।

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर बीएस येदियुरप्पा के गुरुवार (17 मई) सुबह नौ बजे शपथ ग्रहण करने से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला करते हुए कहा है कि भारत लोकतंत्र की हार पर मातम मनाएगा। राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह 8.44 पर ट्वीट किया, "बहुमत का आंकड़ा न होने के बावजूद कर्नाटक में सरकार बनाने की बीजेपी की जिद अतार्किक है। ये संविधान का मजाक उड़ाना है। आज सुबह बीजेपी अपनी खोखली जीत का जश्न मनाएगी। भारत लोकतंत्र के हार का मातम मनाएगा।" 

टॅग्स :राहुल गाँधीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018छत्तीसगढ़ समाचारकांग्रेसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो