आज से दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, जानें पूरा कार्यक्रम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: May 17, 2018 04:54 AM2018-05-17T04:54:14+5:302018-05-17T04:54:14+5:30

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे पर चुटकी ली है

Rahul Gandhi will go on a two-day visit to Chhattisgarh today | आज से दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, जानें पूरा कार्यक्रम

आज से दो दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, जानें पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली, 17 मईः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार से दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ रवाना होंगे। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने बताया कि वह कल रायपुर जिले में एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह दोपहर में सरगुजा जिले के सीतापुर में किसानों और आदिवासियों की एक रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी बिलासपुर जिले में आदिवासियों की एक अन्य रैली को भी संबोधित करेंगे। 18 मई को पार्टी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी का एक रोड शो भी प्रस्तावित है जिसके लिए फिलहाल प्रशासन से अनुमति नहीं मिली है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे पर चुटकी ली है। सीएम रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष छत्तीसगढ़ में जितनी बार चाहें, आ सकते हैं. वो चाहें, तो विधानसभा चुनाव तक यहां ही रह सकते हैं।उन्होंने कहा राहुल गांधी जिस भी प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं, वहां बीजेपी की जीत तय हो जाती है।

Web Title: Rahul Gandhi will go on a two-day visit to Chhattisgarh today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे