लाइव न्यूज़ :

'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान को लेकर शशि थरूर की मुश्किलें बढ़ी, कलकत्ता हाई कोर्ट ने किया समन जारी

By स्वाति सिंह | Updated: July 14, 2018 14:12 IST

कलकत्ता हाई कोर्ट ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के 'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान पर यह कदम उठाया है।

Open in App

कोलकाता, 14 जुलाई: कलकत्ता हाई कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ समन जारी किया है। कोर्ट ने तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के 'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान पर यह कदम उठाया है। वकील सुमित चौधरी ने आरोप इनपर आरोप लगाते हुए कहा कि थरूर की टिप्पणियों से धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचा है। और साथ ही उनपर संविधान का अपमान करने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद कोर्ट ने शशि थरूर को 14 अगस्त को अदालत में पेश होने को कहा है। बता दें कि कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा था कि 'अगर साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतती है, तो हिंदुस्तान का संविधान खतरे में पड़ जाएगा। भारत 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा और भाजपा की जीत से लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में पड़ जाएंगे।

ये भी पढ़ें: शशि थरूर के 'हिन्दू-पाकिस्तान' बयान पर बीजेपी आक्रामक, कहा- राहुल गांधी मांगे माफी

इसपर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा था कि, शशि थरूर का यह कहना है कि अगर 2019 में बजेपी सरकार बनाती है तो भारत 'हिन्दू पाकिस्तान' बन जाएगा। इससे ज्यादा आपत्तिजनक विषय भारत के लिए और कोई नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि, 'हिन्दू पाकिस्तान' शब्द का प्रयोग करके कांग्रेस पार्टी ने हिन्दुस्तान के लोकतंत्र और देश के हिन्दुओं पर प्रहार किया है। संबित पात्रा ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी से नफरत करते-करते कांग्रेस पार्टी लक्ष्मण रेखा लांघ गई है और अब उन्होंने हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी तुच्छ राजनीति के चलते भारत को नीचा दिखाने का काम करते हैं। कांग्रेस में शशि थरूर पहले नेता नहीं हैं। मणिशंकर अय्यर और राहुल गांधी भी पहले भारत के खिलाफ बयान दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: कमलनाथ भगवान शिव के नाम लिखा पत्र, बीजेपी सरकार के 'कुशासन' से दिलाएं मुक्ति

इधर, कांग्रेस ने अपने नेता शशि थरूर के बयान को खारिज करते हुए कहा था कि भारत का लोकतंत्र और इसके मूल्य इतने मजबूत हैं कि भारत कभी पाकिस्तान बनने की स्थिति में नहीं जा सकता। इसके साथ ही पार्टी ने अपने नेताओं को यह नसीहत भी दी कि 'बीजेपी की घृणा' का जवाब देते समय वे पूरी सावधानी बरतें।  कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर आरोप लगाया, 'मोदी सरकार ने पिछले चार वर्षों में विभाजन, कट्टरता, घृणा, असहिष्णुता और ध्रुवीकरण का माहौल पैदा किया है।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :शशि थरूरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज