लाइव न्यूज़ :

फिल्मी गाने की धुन पर पत्नी संग थिरके इमरान मसूद, भड़के मौलाना ने बताया गैर-इस्लामी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 29, 2019 16:29 IST

सहारनपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं इमरान मसूद। पत्नी से साथ डांस का वीडियो वायरल होने के बाद भड़के मौलाना...

Open in App
ठळक मुद्देमौलाना बोले- इमरान मसूद की पत्‍नी का इस तरह के गानों पर नाचना, खुलेआम बेपर्दा होकर डांस करना जायज नहीं है।वायरल वीडियो में तमाम इमरान मसूद अपने परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इमरान अपनी पत्नी के साथ एक गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो पर मुस्लिम संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। मौलाना ने कहा कि इमरान का डांस गैर-इस्लामी था। उन्होंने इमरान मसूद से माफी मांगने की मांग की है।

इत्तेहाद उलेमा-ए-हिंद के मौलाना कारी मुस्तफा देहलवी ने कहा कि 'इमरान मसूद की पत्‍नी का इस तरह के गानों पर नाचना, खुलेआम बेपर्दा होकर डांस करना जायज नहीं है। यह हराम है। इस्‍लाम इसकी इजाजत नहीं देता है। इन लोगों को फौरी तौर पर अल्‍लाह से तौबा करनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। यह बहुत बड़ा जुर्म है।'

गौरतलब है कि वायरल वीडियो में तमाम इमरान मसूद अपने परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नया दौर फिल्म का गाना चल रहा है- उड़े जब जब जुल्फें तेरी। इस वीडियो में पत्नी इमरान समूद को खींचकर डांस करवाती है। इसी डांस के बाद इमरान संकट में घिर गए।

सहारनपुर लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को वोटिंग हुई। यहां 70.68% मतदान हुए और 11 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। मतगणना 23 मई को होगी। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से मौजूदा सांसद राघव लखनपाल पर दांव लगाया है। वहीं सपा-बसपा गठबंधन ने सहारनपुर क्षेत्र से हाजी फजलुर्रहमान को मौका दिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससहारनपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए