लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का आरोप- पीएम मोदी की छवि चमकाने के लिए खर्च किए गए 23 अरब रुपये, कहा- ये केवल प्रिंट मीडिया को दिए विज्ञापन का आंकड़ा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 2, 2023 20:36 IST

कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि पीएम मोदी के पीआर पर पिछले सात सालों में 2300 करोड़ खर्च किया गया। कांग्रेस ने कहा है कि इस हिसाब से हर घंटे करीब 4 लाख रुपये केवल प्रधानमंत्री की छवि चमकाने के लिए खर्चे गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि इतने पैसों से 2 साल तक 10 लाख से ज्यादा बच्चों को खाना खिलाया जा सकता था।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी पर कांग्रेस ने एक और गंभीर आरोप लगाया हैकहा- 23 अरब रुपए अखबारों के विज्ञापन पर खर्च किए गएकहा- 2300 करोड़ केवल प्रिंट मीडिया को विज्ञापन देने के लिए खर्च किए गए

नई दिल्ली: अडानी प्रकरण, मणिपुर हिंसा, पहलवानों का प्रदर्शन और नए संसद भवन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर पहले से ही हमलावर कांग्रेस ने एक और गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि पिछले सात सालों में पीएम मोदी का चेहरा चमकाने के लिए 23 अरब रुपए अखबारों के विज्ञापन पर खर्च किए गए।

कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि पीएम मोदी के पीआर पर पिछले सात सालों में 2300 करोड़ खर्च किया गया। कांग्रेस ने कहा है कि इस हिसाब से हर घंटे करीब 4 लाख रुपये केवल प्रधानमंत्री की छवि चमकाने के लिए खर्चे गए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि 2300 करोड़ केवल प्रिंट मीडिया को विज्ञापन देने के लिए खर्च किए गए। अगर सोशल मीडिया जैसे बाकी माध्यम जोड़ दिए जाएं तो यह खर्च और ज्यादा हो जाएगा।

कांग्रेस ने कहा है बीजेपी नेता कहते हैं कि पीएम मोदी 18 घंटे काम करते हैं। तंज कसते हुए कांग्रेस ने कहा है कि अगर 18 घंटे काम करते तो 23 अरब विज्ञापन पर खर्च नहीं करने पड़ते। कांग्रेस का कहना है कि इतने पैसों से 2 साल तक 10 लाख से ज्यादा बच्चों को खाना खिलाया जा सकता था। 

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बीजेपी पर हमलावर रहे। आरोप लगाते हुए खड़गे ने कहा, "मोदी सरकार अपनी तथाकथित ‘मज़बूती’ अपने समर्थकों  को झूठ परोस कर ही दिखा पाती है। सच्चाई ये है कि एक महीने से मणिपुर जल रहा है  पर मोदी जी चुप हैं और शाह जी जता रहें हैं कि “सब चंगा सी”। मेडल विजेता बेटियाँ महीनों से न्याय माँग रहीं हैं पर मोदी जी चुप हैं। बीजेपी का इकोसिस्टम आरोपी सांसद का बचाव कर रहा है। अडानी मामले में रोज़ाना नए तथ्य सामने आ रहें हैं पर दिखाया ऐसे जा रहा है कि कुछ हुआ ही नहीं! हर भारतीय जान गया है कि प्रधानमंत्री मोदी जी की चुप्पी ही उनकी नाकामी है!"

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीमल्लिकार्जुन खड़गेBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र