लाइव न्यूज़ :

सीएम उद्धव ने कांग्रेस को अकेला छोड़ दिया! नाराजगी की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

By गुणातीत ओझा | Updated: June 14, 2020 11:11 IST

महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुवाई वाली महाविकासअघाड़ी (MVA) गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं दिख रहा। कांग्रेस निर्णय लेने की प्रक्रिया और अहम बैठकों में शामिल न होने से नाराज दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना की अगुवाई वाली महाविकासअघाड़ी (MVA)गठबंधन में इनदिनों कांग्रेस की नाराजगी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है।महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि महाविकासअघाड़ी गठबंधन और नौकरशाही के बीच समस्याएं हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। शिवसेना की अगुवाई वाली महाविकासअघाड़ी (MVA)गठबंधन में इनदिनों कांग्रेस की नाराजगी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस निर्णय लेने की प्रक्रिया और अहम बैठकों में शामिल न होने से नाराज है। इन चर्चाओं के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की कोशिश में हैं। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि महाविकासअघाड़ी गठबंधन और नौकरशाही के बीच समस्याएं हैं।  हम अपने सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने के लिए सीएम से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। अगले 2 दिनों में उनसे मुलाकात की उम्मीद है। 

कांग्रेस पड़ी अलग-थलग

बताते चलें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार के साथ कोरोना वायरस और चक्रवात निसर्ग समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की थी। लेकिन इस चर्चा में कांग्रेस के किसी नेता को शामिल नहीं किया गया। इसके बाद चर्चाओं का बाजार गरम है कि महाराष्ट्र सरकार में कांग्रेस को अलग-थलग कर दिया गया है। पार्टी के भीतर कुछ मुद्दों को लेकर अनबन चल रही है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने की जुगत में लगे हुए हैं।

बालासाहेब थोरात और अशोक चव्हाण कर सकते हैं उद्धव से मुलाकात 

कांग्रेस के एक अन्य नेता ने कहा कि जब पिछले साल नवंबर में गठबंधन की सरकार बनने के बाद, यह निर्णय लिया गया था कि सत्ता और जिम्मेदारियों का समान बंटवारा होगा। पार्टी सूत्र ने कहा कि राज्य के कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोरात और पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण सोमवार को ठाकरे से मुलाकात कर सकते हैं, जिसमें राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद के नामांकन, राज्य में चलने वाले बोर्ड और निगमों के लिए नियुक्तियां, कांग्रेस के मंत्रियों की समस्याओं पर चर्चा होगी।

टॅग्स :उद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरेकांग्रेसअशोक चव्हाणशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र