लाइव न्यूज़ :

परिवहन मंत्री परब के विरुद्ध शिकायत तैयार, सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो जाएंगे अदालत: पाटिल

By भाषा | Updated: August 28, 2021 23:18 IST

Open in App

महाराष्ट्र भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी में राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब की कथित भूमिका पर एक शिकायत तैयार की है लेकिन वह राज्य सरकार द्वारा परब पर कार्रवाई करने का इंतजार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को यह जानकारी दी। पाटिल ने कोल्हापुर में संवाददाताओं से कहा, “महाराष्ट्र भाजपा इकाई ने राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब के विरुद्ध शिकायत दर्ज करने की पूरी तैयारी की है। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि राज्य सरकार या पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करती है या नहीं।” उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो भाजपा पुलिस कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा, “अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हम परब के विरुद्ध पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराएंगे। अगर फिर भी कुछ नहीं होता तो हम अदालत जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra: सरकारी कर्मचारी पर कीचड़ डालना पड़ा भारी, मंत्री नितेश राणे को कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा; जानें पूरा मामला

ज़रा हटकेVIDEO: वर्ली ट्रैफिक में फंसी महिला का फूटा गुस्सा, बीच सड़क महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन को घेरा

कारोबारअजित पवार के पास था वित्त मंत्रालय, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पास लिया?, अगला बजट पेश करेंगे सीएम?

ज़रा हटकेमुंबई में अजब-गजब फ्लाईओवर, 4-लेन सड़क अचानक बन गई 2-लेन; सोशल मीडिया पर मजाक के बीच उठे सवाल

भारतMaharashtra: डिप्टी सीएम शिंदे के आवास के बाहर प्रदर्शन, आदिवासियों के घर तोड़े जाने पर विरोध

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज