लाइव न्यूज़ :

दो हफ्ते में Delhi-NCR में दूसरी बार बढ़े CNG के दाम, आज 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी, दिल्ली में कीमत 75.61 रुपये प्रति किलो

By विशाल कुमार | Updated: May 21, 2022 07:41 IST

हालिया बढ़ोतरी के साथ, सीएनजी की कीमत अब दिल्ली में 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा, ग्रेडर नोएडा और गाजियाबाद में 78.17 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 83.94 रुपये हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएनजी की कीमत अब दिल्ली में 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।नोएडा में 78.17 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 83.94 रुपये हो गई है।इस बीच आईजीएल ने देश के अन्य हिस्सों में भी गैस की कीमतों में इजाफा किया है।

नई दिल्ली: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शनिवार सुबह 6 बजे से दिल्ली-एनसीआर में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है।

इस तरह दो हफ्तों में दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दामों में दूसरी बात बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले पिछले रविवार को आईजीएल ने सीएनजी के दामों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी।

हालिया बढ़ोतरी के साथ, सीएनजी की कीमत अब दिल्ली में 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम, नोएडा, ग्रेडर नोएडा और गाजियाबाद में 78.17 रुपये प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में 83.94 रुपये हो गई है।

इस बीच आईजीएल ने देश के अन्य हिस्सों में भी गैस की कीमतों में इजाफा किया है। बढ़ोतरी के बाद रेवाड़ी में सीएनजी 86.07 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है; करनाल और कैथल में 84.27 रुपये प्रति किलो; कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 87.40 रुपये और अजमेर, पाली और राजसमंद में 85.88 रुपये की है।

इसी तरह सीएनजी की कीमत मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 82.84 रुपये प्रति किलो और अजमेर, पाली, राजसमंद में 85.88 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।

बता दें कि, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतें बढ़ाने के साथ ही पिछले साल अक्टूबर से शहर के गैस वितरक समय-समय पर कीमतें बढ़ा रहे हैं।

दिल्ली में ऑटो, टैक्सी और मिनी बस चालकों की यूनियनों ने पिछले महीने सीएनजी की दरों में अभूतपूर्व वृद्धि के कारण हड़ताल की थी।

टॅग्स :तेल की कीमतेंमहंगाईदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारCNG Price Today: दिल्ली-एनसीआर वालों को डबल झटका! 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े सीएनजी के दाम, जानें अब क्या हैं नए रेट्स

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

भारतPetrol, Diesel Prices Hiked: ईंधन के बढ़ते दामों का सीधा असर अब किचन के बजट पर? जानें फ्यूल रेट बढ़ने से क्या-क्या होगा महंगा

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

कारोबारपहले दूध महंगा और अब पनीर-दही की बारी? जानिए अब डेयरी प्रोडक्ट्स से कितना पड़ेगा जेब पर असर

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र