लाइव न्यूज़ :

पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा- कंगना रनौत की टिप्पणी पुलिस के अपमान बराबर है

By भाषा | Updated: September 8, 2020 19:25 IST

मुंबई पुलिस द्वारा मामले की जांच का संदर्भ देते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ क्या हो रहा था? 40 दिनों की पूछताछ? यह ‘आ बैल मुझे मार’ का बेहतरीन मामला है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने हाल में कहा था कि उन्हें ‘मूवी माफिया’ से अधिक डर मुंबई पुलिस से लगता है और वह हिमाचल प्रदेश या केंद्र सरकार से सुरक्षा लेना चाहेंगी।देवेंद्र फड़नवीस ने यह भी कहा कि चूंकि राजपूत की मौत के मामले को जिस तरह से संभाला गया वह ‘ गलत’ था, इसलिए जांच सीबीआई को सौंपी गई।देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, ‘‘यहां तक कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कल्याण की रैली के दौरान कहा था कि पुलिस केवल बर्तन मांजने में सक्षम है।’’

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले के संदर्भ में अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे पुलिस बल के ‘अपमान’ के बराबर बताया।

कंगना रनौत ने हाल में कहा था कि उन्हें ‘मूवी माफिया’ से अधिक डर मुंबई पुलिस से लगता है और वह हिमाचल प्रदेश या केंद्र सरकार से सुरक्षा लेना चाहेंगी। विधानसभा के पटल पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष फडणवीस ने कहा कि वह मुंबई पुलिस की क्षमता को जानते हैं क्योंकि उन्होंने पांच साल तक राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर काम किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन पुलिस राजनीतिक दबाव में आ सकती है।’’ देवेंद्र फड़नवीस ने यह भी कहा कि चूंकि राजपूत की मौत के मामले को जिस तरह से संभाला गया वह ‘ गलत’ था, इसलिए जांच सीबीआई को सौंपी गई। मुंबई पुलिस द्वारा मामले की जांच का संदर्भ देते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ क्या हो रहा था? 40 दिनों की पूछताछ? यह ‘आ बैल मुझे मार’ का बेहतरीन मामला है।’’

भाजपा द्वारा इस मामले की सीबीआई जांच की मांग किये जाने से मुंबई पुलिस का मनोबल गिरने के संबंध में शिवसेना और अन्य सत्तारूढ़ पार्टियों के आरोपों को खारिज करते हुए फड़नवीस ने कहा कि कई विधायकों ने भी समय-समय पर पुलिस के खिलाफ टिप्पणी की है।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कल्याण की रैली के दौरान कहा था कि पुलिस केवल बर्तन मांजने में सक्षम है।’’ गौरतलब है कि रनौत द्वारा हाल में मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के बाद सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना के नेता मुखर हो गए हैं और भाजपा पर कंगना का कथित तौर पर बचाव करने के लिए निशाना साध रहे हैं।

फडणवीस ने आगे कहा कि बिना सम्मान के मुख्यमंत्री का संदर्भ देना गलत है। उन्होंने कहा, ‘‘हम विपक्ष में हैं, लेकिन उद्धवजी हमारे मुख्यमंत्री हैं।’’ 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसकंगना रनौतइंडियामुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार