लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन वास्तविक खतरा, स्थायी विकास की जरूरत : आदित्य ठाकरे

By भाषा | Updated: December 2, 2021 17:31 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर महाराष्ट्र के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन वास्तविक खतरा है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण साथ-साथ चल सकते हैं, बशर्ते विकास स्थायी हो।

‘कोलाबा कन्वरसेशन-2021 ’ के तहत मुंबई की जलवायु, संस्कृति, वाणिज्य, संपर्क और भविष्य के विषयों पर विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए ठाकरे ने यह बात कही। इस कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को आब्जर्वर रिसर्च फांउडेशन (ओआरएफ) ने किया था।

महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में दिसंबर में हो रही बेमौसमी बारिश का संदर्भ देते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन वास्तविक है और यह हमारे लिए अहम है कि हम अपने आसपास देखें और समझे कि इस स्थिति में लंबे समय तक नहीं रहा जा सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह ऋतुओं के अनुसार होता है।अधिकतर हमारे कृषि उत्पाद, हमारी अधिकतर जीडीपी मानसून पर निर्भर है। लेकिन जब मानसून का आना अनिश्चित हो जाए तो कोई कैसे इसपर भरोसा कर सकता है? क्योंकि अगर दिसंबर और जनवरी में बरसात हो रही है, तो क्या यह जून में आएगी? क्या खेती और बुआई का सत्र बदल गया है? यह सब जलवायु परिवर्तन की वास्तविकता है।’’

ठाकरे ने कहा कि सरकार मुंबई का विकास वित्तीय रूप से अग्रणी शहर के तौर पर करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है जो धीरे-धीरे हिंद महासागर और उससे परे भारत के उदय का केंद्र बनने के रास्ते पर है।

उन्होंने कहा, ‘‘विकास और पर्यावरण साथ-साथ चल सकते हैं, बशर्ते वह स्थायी विकास हो।’’

इलेक्ट्रिक वाहनों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में ठाकरे ने कहा कि वर्ष 2025 तक महाराष्ट्र में 30 प्रतिशत वाहन बिजली पर चलेंगे। ठाकरे ने कहा कि सरकार ने मुंबई के लिए 2100 इलेक्ट्रिक बसों का ठेका दिया है जबकि पुणे, नागपुर, ठाणे, नवी मुंबई और नासिक की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली भी पूरी तरह से बिजली आधारित होगी। महाराष्ट्र में 2025 तक बसों के बेड़ों में 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें होंगी जबकि 2027 तक शत प्रतिशत बिजली से चलने वाले बसें होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBMC Elections 2026: महायुति को बड़ा झटका, दो वार्डों में नॉमिनेशन रद्द, वोटिंग से पहले ही बाहर

भारत1992-बैच के IPS अधिकारी अजय सिंघल को नियुक्त किया गया हरियाणा का पुलिस महानिदेशक

क्रिकेट4 मैच और 5, 70, 22 और 24 रन, कप्तान पंत फिर फेल?, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे?, ओडिशा ने दिल्ली को 79 रन से हराया

भारतMaharashtra civic elections: 28 निगम, 893 वार्ड, 2869 सीट और 33,606 नामांकन पत्र, 15 जनवरी को मतदान, कई दल में टिकट को अंसतोष, महायुति और महागठबंधन में टक्कर

कारोबारसाल 2025 का आखिरी दिन, सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, डॉलर की मजबूती ने बढ़ाया दबाव

भारत अधिक खबरें

भारत26/11 के हीरो सदानंद दाते को महाराष्ट्र पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

भारतपटना के वेटनरी कॉलेज कैंपस के पीछे बन रहे अपने नए आवास में शिफ्ट हो सकते हैं लालू यादव

भारतUP: योगी मंत्रिमंडल का नए साल में होगा विस्तार, मंत्रिमंडल में नए चेहरे होंगे शामिल

भारतसाल 2025 का अंतिम सूर्यास्त, पहाड़ों से समंदर तक भावुक कर देने वाले दृश्य