लाइव न्यूज़ :

सीआईए ने विश्‍व हिन्‍दू परिषद और बजरंग दल को बताया ‘उग्रवादी’ संगठन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2018 21:53 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल को उग्रवादी करार दिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 जून: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल को उग्रवादी करार दिया गया है। खबर के अनुसार इन दलों को अमेरिका की खूफिया एजेंसी सीआईए ने धार्मिक उग्रवादी संगठन बताया है। वहीं, इस बात के सामने आने से तरह-तरह की प्रतिक्रियां भी सामने आने लगी हैं।

हाल ही नें सीआईए (सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी) ने अपनी वर्ल्ड फैक्टबुक को अपडेट कर पब्लिश किया है, इसी फैक्टबुक में विहिप और बजरंग दल को धार्मिक उग्रवादी संगठन बताया गया है। वहीं, दूसरी ओर खूफिया ऐजेंसी की ओर उग्रवादी करारे से विहिप और बजरंग दल ने नाराजगी जतायी है और अब ये संगठन सीआईए के इस फैसले के खिलाफ कानूनी कारवाई करने पर विचार कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार बजरंग दल का इस प्रकरण पर कहना है कि हम इस पर कानूनी एक्शन लेंगे इसके लिए वह कानूनी विशेषज्ञों से सहाल भी ले रहे हैं। वहीं, सीआईए ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को पॉलिटिकल प्रेशर ग्रुप और लीडर्स कैटेगरी के तहत धार्मिक उग्रवादी संगठन बताया है। इतना ही नहीं अपनी इसी फैक्टबुक में सीआईए ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को 'राष्ट्रवादी' संगठन के रूप में पेश किया है। सीआईए की इस फैक्टबुक में भारत के नक्शे को भी गलत दिखाया गया है।

वर्ल्ड फैक्टबुक सीआईए का वार्षिक पब्लिकेशन है, जिसमें पूरी दुनिया के देशों की जानकारी होती है। साथ ही  इस फैक्टबुक का प्रयोग अमेरिकी सरकार द्वारा किया जाता है। साथ छात्रों द्वारा पेपर तैयार करने, और गैर-सरकारी पब्लिकेशन में भी इस फैक्टबुक का इस्तेमाल किया जाता है।

टॅग्स :बजरंग दल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

ज़रा हटकेकौन हैं मोहम्मद दीपक?, आखिर क्यों सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल?

ज़रा हटके"जिस दरोगा की औकात है मुझे मार के देखो, आग लगा देंगे थाने को": रामपुर में थाने में पहुंचकर बजरंग दल के सदस्य की धमकी, VIDEO वायरल होने के बाद मांगी माफी

भारतबजरंग दल को बैन करो?, कांग्रेस विधायक हरिप्रसाद ने कहा- कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या और कई आपराधिक घटनाओं में शामिल

टीवी तड़कावीएचपी और बजरंग दल की विरोध की धमकी के बाद मुनव्वर फारुकी को बांद्रा कार्यक्रम से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल