लाइव न्यूज़ :

रुड़की में गिरजाघर में तोड़फोड़, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 3, 2021 21:05 IST

Open in App

देहरादून, तीन अक्टूबर उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में कुछ लोगों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए एक गिरिजाघर पर हमला कर वहां तोड़फोड़ की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावरों ने गिरिजाघर में रखे गमले तोड़ दिए और वहां लगे पंखों तथा फर्नीचर को भी नुकसान पहुंचाया।

रुड़की के पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि गिरजाघर में तोड़फोड़ की शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही इस बारे में विस्तार से कुछ कहा जा सकेगा और अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि घटना के संबंध में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कुमार ने कहा कि मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा