लाइव न्यूज़ :

Army Chief Gen Dwivedi: सेना में बढ़ेगी महिलाओं की संख्या! सेना प्रमुख ने दिया संकेत, कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2025 08:33 IST

Army Chief Gen Dwivedi: भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी का कहना है, "पूर्वोत्तर के संबंध में, समग्र स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

Open in App

Army Chief Gen Dwivedi: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को कहा कि सेना में महिला अधिकारी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और सशस्त्र बल में उनकी संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने एक वरिष्ठ कमांडर की चिंताओं को तवज्जो नहीं देते हुए यह बात कही, जिन्होंने महिला अधिकारियों की कमान वाली इकाइयों के समक्ष पेश आने वाली ‘‘समस्याओं’’ को उठाया था।

एक अभूतपूर्व कदम के तहत, कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव पुरी ने पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राम चंद्र तिवारी को पांच पन्नों का एक पत्र लिखा था, जिसमें पूर्वी क्षेत्र में महिला अधिकारियों की कमान वाली सेना इकाइयों को प्रभावित करने वाली कई समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया था।

जनरल द्विवेदी ने सेना दिवस से पहले संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि महिला अधिकारी उल्लेखनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। सेना प्रमुख ने कहा, ‘‘जो पत्र लीक हुआ है, उसे लीक नहीं होना चाहिए था। इस बारे में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

यह एक धारणा है, यह उनकी धारणा है। उन्हें उस धारणा को व्यक्त करने और टिप्पणी करने का पूरा अधिकार है।’’ जनरल द्विवेदी ने कहा कि सेना को मजबूत महिला अधिकारी चाहिए, जो ‘‘काली माता का रूप’’ हो। साथ ही, उन्होंने लैंगिक रूप से तटस्थ दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

टॅग्स :उपेंद्र द्विवेदीArmyभारतीय सेनामहिला
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतभारतीय सेना के पराक्रम की गाथा है ऑपरेशन सिंदूर

विश्वभारतीय सेना के अधिकारी क्यों करते हैं अंग्रेज़ी का इस्तेमाल?: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूछा और हो गए ट्रेल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र