लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सेना को मिली सफलता, सुकमा में 15 नक्सली गिरफ्तार 

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 22, 2018 01:08 IST

गौरतलब है कि 8 मार्च को ही सुकमा के भेज्जी थाना क्षेत्र के एलारमडुगु और वीरभट्टी जैसे गांवों से 29 नक्सलियों ने सरेंडर किया था।

Open in App

रायपुर, 22 मार्च; छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 13 मार्च को नक्सलियों हमला में 9 जवान शहीद हो गए थे। सेना का सर्च ऑपरेशन तब से जारी था। सेना को 21 मार्च को इसमें सफलता मिली है। ताजा जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने 15 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

15 नक्सलियों के साथ-साथ उस इलाके के दो फरार चल रहे बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। सुरक्षाकर्मियों ने इन नक्सलियों को सुकमा के पुष्पल और भेज्जी इलाके से गिरफ्तार किया है। बता दें कि  13 मार्च को  नक्सलियों ने एंटी लैंडमाइन वाहन को आईईडी ब्लास्ट लगाकर कर उड़ा दिया था। इस विस्फोट में सीआरपीएफ की 212वीं बटालियन के 9 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं छह जवान घायल थे। जिनकी स्थिति में अब सुधार है।

गौरतलब है कि 8 मार्च को ही सुकमा के भेज्जी थाना क्षेत्र के एलारमडुगु और वीरभट्टी जैसे गांवों से 29 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। जिनमें 11 महिलाएं भी शामिल थीं। इसी गांव में 18 फरवरी को 20 नक्सलियों को मार गिराया गया था।  कब-कब सुकमा में नक्सलियों ने किया हमला

- 11 मार्च 2017 में सुकमा में  माओवादियों ने सीआरपीएफ के 12 जवानों  को मौत के घाट उतार दिया था।

- 2017 के अप्रैल महीने में नक्सलियों के घात लगाकर हमला किया था। जिसमें सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए थे। 

- 25 मई 2013  में भी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक हजार से ज्यादा नक्सलियों ने कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा पर हमला कर दिया। इस हादसे 25 लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘हल्बी बालबोधिनी’ पुस्तक का प्रधानमंत्री करेंगे विमोचन

भारतछत्तीसगढ़: युवक को थप्पड़ मारना कलेक्टर रणबीर शर्मा को पड़ा भारी, सीएम भूपेश बघेल ने हटाया

भारतBijapur Maoist Attack: नक्सलियों को Amit Shah की चेतावनी, बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा विजय हमारी होगी

भारतChhattisgarh: Sukama Bijapur Encounter में अब तक 22 जवान शहीद, आज मिले 17 शव, सर्च ऑपरेशन जारी

भारतगोपालकों से गोबर खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार, 21 जुलाई को 'गोधन न्याय योजना' की शुरुआत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज