Bijapur Maoist Attack: नक्सलियों को Amit Shah की चेतावनी, बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा विजय हमारी होगी
By गुणातीत ओझा | Published: April 5, 2021 09:11 PM2021-04-05T21:11:21+5:302021-04-05T21:12:22+5:30
Bijapur Chhattisgarh Maoist Attack: सीआरपीएफ जवानों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि नक्सली हमले में मारे गए जवानों के बलिदान को देश भुला नहीं सकता। उनके परिवारों के प्रति देश की सहानूभूति है। जिस उद्देश्य के लिए उन्होंने बलिदान दिया है, निश्चित रूप से वह उद्देश्य पूरा होगा। शनिवार को बीजापुर इलाके में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। नक्सली हमले में जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। कई गंभीर रूप से घायल भी हुए। इस हमले में 22 जवान शहीद हो गए और 32 घायल हैं।