लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: बिजली दरों में वृद्धि का विरोध, भाजपा ने दिया धरना

By भाषा | Updated: August 17, 2021 23:12 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ में बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी के विरोध में राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को यहां बताया कि राज्य में बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन किया और बढ़ी हुई बिजली दरें वापस लेने की मांग की। भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में आयोजित प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार का तुगलकी आदेश है जिसे वापस लिया जाना चाहिए। वहीं, विधानसभा में विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक बिलासपुर जिला मुख्यालय के नेहरू चौक में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब कोरोना काल के कारण राज्य के लोग आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं तब ऐसे समय में बिजली दर को बढ़ाना न्याय संगत नहीं है। राज्य सरकार को इस फैसले को तत्काल वापस लेना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में औसतन 6.19 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई दरें एक अगस्त से प्रभावी हो गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतChhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 Out: रिया साहू ने 12वीं में और संध्या नायक ने 594 अंकों के साथ कक्षा 10वीं में किया टॉप, देखिए स्कोर और मार्कशीट

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतबीजापुरः 1.41 करोड़ रुपये इनाम, 21 महिलाएं समेत 52 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज