Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 Out: रिया साहू ने 12वीं में और संध्या नायक ने 594 अंकों के साथ कक्षा 10वीं में किया टॉप, देखिए स्कोर और मार्कशीट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 29, 2026 16:23 IST2026-04-29T16:20:24+5:302026-04-29T16:23:32+5:30

Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 Out: कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 83.04% छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 77.15% रहा।

Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 Out Check Your Scores, Marksheet Directly Here Riya Sahu topped class 12th Sandhya Nayak topped class 10th with 594 marks | Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 Out: रिया साहू ने 12वीं में और संध्या नायक ने 594 अंकों के साथ कक्षा 10वीं में किया टॉप, देखिए स्कोर और मार्कशीट

Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 Out

HighlightsChhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 Out: आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 Out: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है, बहुत अच्छे नतीजे आए हैं।Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 Out: उच्च माध्यमिक में 83.04% और माध्यमिक में 77.15% नतीजे आए हैं।

रायपुरः छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने 29 अप्रैल, 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 83.04% छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 77.15% रहा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हुआ है, बहुत अच्छे नतीजे आए हैं। उच्च माध्यमिक में 83.04% और माध्यमिक में 77.15% नतीजे आए हैं। दोनों बोर्ड परीक्षा में हमारी बेटियों ने ज्यादा सफलता हासिल की हैं, सबको बहुत शुभकामनाएं। मेरिट सूची में रिया साहू ने कक्षा 12वीं में टॉप किया, जबकि संध्या नायक ने 594 अंकों के साथ कक्षा 10वीं में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

सीधा डाउनलोड लिंक (आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से)-

बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026" पर क्लिक करें।

 "छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10 परीक्षा परिणाम 2026" और "छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा परिणाम 2026" के संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर दर्ज करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।

आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

परिणाम डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें: cgbse.nic.in results.cg.nic.in results.digilocker.gov.in umang.gov.in cg.results.nic.in

Web Title: Chhattisgarh Board 10th, 12th Result 2026 Out Check Your Scores, Marksheet Directly Here Riya Sahu topped class 12th Sandhya Nayak topped class 10th with 594 marks

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे