लाइव न्यूज़ :

पुलिस जवानों को मौत देने निकले थे पर विस्फोट में खुद ही उड़ गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2021 20:29 IST

छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के अमाबेडा थाना क्षेत्र में हुआ जिसे देखकर लगता है कि जो जैसा करता है वो वैसा ही भरता है. बम इतना शक्तिशाली था कि डिवीजनल कमेटी (डीवीसी) मेम्बर के शव के चीथड़े पेड पर लटके मिले, जबकि दो नक्सली घायल हो गए.

Open in App
ठळक मुद्देसंबंध में नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके और बैनर भी लगाया.लिखा था कि 18 फरवरी को आमाबेड़ा के गांव चुकपाल में सुबह 6.15 पर एक हादसा हुआ. हादसे में डीवीसी मेंबर सोमाजी उर्फ सहदेव वेडदा की मौत हो गई.

कांकेरः पुलिस के जवानों को उड़ाने के लिए नक्सली बम लगा रहे थे लेकिन इसी दौरान बम फट गया और नक्सलियों के चीथड़े उड़ गए.

यह वाकया छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के अमाबेडा थाना क्षेत्र में हुआ जिसे देखकर लगता है कि जो जैसा करता है वो वैसा ही भरता है. बम इतना शक्तिशाली था कि डिवीजनल कमेटी (डीवीसी) मेम्बर के शव के चीथड़े पेड पर लटके मिले, जबकि दो नक्सली घायल हो गए.

इस संबंध में नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके और बैनर भी लगाया जिसमें लिखा था कि 18 फरवरी को आमाबेड़ा के गांव चुकपाल में सुबह 6.15 पर एक हादसा हुआ. इस हादसे में डीवीसी मेंबर सोमाजी उर्फ सहदेव वेडदा की मौत हो गई. यह पर्चा उत्तर बस्तर के डिवीजनल कमेटी के प्रवक्ता सुखदेव कावड़े की ओर से जारी किया गया जिसमें बीएसएफ के जवानों को उड़ाने के लिए बम लगाते वक्त विस्फोट का होना बताया गया है.

कई प्रेशर बम नक्सलियों ने वापिस निकाले: चुकपाल के इलाके में जहां विस्फोट हुआ, वहां आस पास में एक साथ कई प्रेशर बम लगाए गए थे, जिसे विस्फोट के बाद नक्सलियों ने वापिस निकाल लिए और वहां उसके छोटे-छोटे गड्ढे मिले हैैं. इसके अलावा यहां बम के कई तार भी मिले हैं.

जानकारी के मुताबिक यहां से कुछ दूर पर बोड़ागांव में बीएसएफ के कैम्प हैं. जहां गश्त में निकलने वाले जवान वापसी में कैम्प के करीब आने पर थोड़े सामान्य हो जाते हैं और कैम्प के बाहर कहीं जगह देख बैठ कर आराम करते हैं. शायद इसी को ध्यान में रख कर बड़ी संख्या में बम लगाए गए थे.

टॅग्स :छत्तीसगढ़सीआरपीएफनक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल