लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, अमित शाह ने की सराहना; कही ये बात

By अंजली चौहान | Updated: March 29, 2025 14:10 IST

Chhattisgarh Encounter: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, 'हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक ऑपरेशन में 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और भारी मात्रा में स्वचालित हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

Open in App

Chhattisgarh Encounter:छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए है। सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार ने सराहना की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि हथियार रखने वाले और हिंसा का सहारा लेने वाले लोग बदलाव नहीं ला सकते, केवल शांति और विकास से ही बदलाव लाया जा सकता है। 

शाह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "नक्सलवाद पर एक और प्रहार! हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक अभियान में 16 नक्सलियों को मार गिराया तथा स्वचालित हथियारों का एक विशाल जखीरा बरामद किया।"

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा, "हथियार रखने वालों से मेरी अपील है कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता; केवल शांति और विकास से ही बदलाव लाया जा सकता है।" 

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को एक बड़े नक्सली विरोधी अभियान के दौरान कम से कम 16 नक्सली मारे गए, जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। 

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने पीटीआई को बताया कि केरलापाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल में सुबह करीब आठ बजे मुठभेड़ शुरू हुई, जहां सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

उन्होंने कहा, "मुठभेड़ स्थल से अब तक 16 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। अभियान अभी भी जारी है।" आईजी ने कहा कि केरलापाल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुक्रवार रात को शुरू किए गए अभियान में डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान शामिल थे।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवानों को मामूली चोटें आईं और उनकी हालत सामान्य बताई गई है।

टॅग्स :सुकमा एनकाउंटरअमित शाहछत्तीसगढ़एनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतअंतिम बार मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता?, मंत्रियों और अधिकारी के साथ ग्रुप तस्वीरें, देखिए

भारतBihar New CM: कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, आज फैसला, बनेंगे 33 मंत्री, देखिए किस दल से कौन?

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारत अधिक खबरें

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला