लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: नवरात्र में देवी दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, उड़ गए परखच्चे, 10 की मौत

By भाषा | Updated: October 14, 2018 12:17 IST

दुर्घटना राजनांदगांव-दुर्ग मार्ग पर अलसुबह हुई जब डोंगरगढ़ कस्बे से नवरात्रि उत्सव के दौरान मां बामलेश्वरी मंदिर का दर्शन कर ये लोग लौट रहे थे। मृतकों में अधिकतर एक ही परिवार के हैं। 

Open in App

रायपुर, अक्टूबर 14:छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक एसयूवी की ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें एसयूवी सवार दस लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यह दुर्घटना राजनांदगांव-दुर्ग मार्ग पर अलसुबह हुई जब डोंगरगढ़ कस्बे से नवरात्रि उत्सव के दौरान मां बामलेश्वरी मंदिर का दर्शन कर ये लोग लौट रहे थे। मृतकों में अधिकतर एक ही परिवार के हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जब स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के चालक ने एक दूसरी गाड़ी से आगे निकलने की कोशिश की तो इसी दौरान यहां से करीब 55 किलोमीटर दूर सोमनी गांव के पास उसकी सीधी टक्कर सामने से आ रहे एक ट्रक से हो गई।

अधिकारी ने बताया कि एसयूवी में सवार नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने स्थानीय अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने एक घायल बच्चे को राजनांदगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया जबकि तीन अन्य घायलों को भिलाई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित दुर्ग जिले के भिलाई के रहने वाले थे। 

अधिकारी ने कहा कि ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश की जा रही है जो दुर्घटना के बाद अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। राजनांदगांव-दुर्ग चार लेन रोड मुंबई- कोलकाता को वाया रायपुर और नागपुर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा है। 

दुर्ग में अंजोरा गांव बाईपास और राजनांदगांव शहर के बीच सड़क एक तरफ से नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान बंद कर दी जाती है ताकि मां बमलेश्वरी मंदिर के लिये पैदल जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी न हो। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज