लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सूरजपुर के नवोदय विद्यालय में 233 बच्चे बीमार

By IANS | Updated: March 3, 2018 21:52 IST

कलेक्टर के.सी. देवसेनापति और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव कुमार झा ने शनिवार को बसदेय के नवोदय विद्यालय जाकर आवासीय विद्यार्थियों से मुलाकात कर हाल-खबर जाना।

Open in App

सूरजपुर, 3 मार्च: छत्तीसगढ़ में सूरजपुर के बसदेय स्थित नवोदय विद्यालय के 233 बच्चे उल्टी-दस्त की चपेट में हैं। इन बच्चों को अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा है। बच्चों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। कलेक्टर के.सी. देवसेनापति और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव कुमार झा ने शनिवार को बसदेय के नवोदय विद्यालय जाकर आवासीय विद्यार्थियों से मुलाकात कर हाल-खबर जाना।

शनिवार सुबह से बच्चों की तबीयत अचानक खराब होने लगी। वे उल्टी-दस्त, बुखार और सिरदर्द से परेशान होने लगे। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल नवोदय विद्यालय पहुंचकर इलाज शुरू कर दिया गया है। अब तक 233 बच्चों का इलाज के लिए पंजीयन कराया गया है। बसदेय में 20 बच्चों का 6 कमरों में इलाज चल रहा है। 4 कमरों में बालिकाओं का और दो कमरों में लड़कों का इलाज चल रहा है।

कलेक्टर ने कहा कि सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अब तक 43 बच्चों का इलाज चल रहा है। बच्चों को वायरल फीवर की एंटीबायोटिक दवा दी जा रही है। मलेरिया, टाइफाइड वगैरह का ब्लड टेस्ट लगातार कराया जा रहा है। अब तक मलेरिया के पॉजिटिव नहीं पाए गए हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘हल्बी बालबोधिनी’ पुस्तक का प्रधानमंत्री करेंगे विमोचन

भारतछत्तीसगढ़: युवक को थप्पड़ मारना कलेक्टर रणबीर शर्मा को पड़ा भारी, सीएम भूपेश बघेल ने हटाया

भारतBijapur Maoist Attack: नक्सलियों को Amit Shah की चेतावनी, बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा विजय हमारी होगी

भारतChhattisgarh: Sukama Bijapur Encounter में अब तक 22 जवान शहीद, आज मिले 17 शव, सर्च ऑपरेशन जारी

भारतगोपालकों से गोबर खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार, 21 जुलाई को 'गोधन न्याय योजना' की शुरुआत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज