लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण के खिलाफ अभियान में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए चैटबॉट, वेबसाइट शुरू

By भाषा | Updated: October 28, 2021 17:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रदूषण के खिलाफ अभियान में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देने के वास्ते एक ‘चैटबॉट’ और वेबसाइट की शुरुआत की।

राय ने 'पर्यावरण साथी’ चैटबॉट के बारे में बताया कि लोग प्रदूषण से लड़ने के लिए उठाए जा रहे कदमों को व्हाट्सएप नंबर 9650414141 पर साझा कर सकते हैं और उन्हें अंक दिए जाएंगे और सबसे अधिक अंक पाने वाले 100 लोगों को सम्मानित किया जायेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘वे प्रदूषण से लड़ने के लिए अपने स्तर पर उठाए जा रहे कदमों को साझा कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि वे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर रहे हैं, तो वे तस्वीरें साझा कर सकते हैं और यदि वे प्रदूषण से लड़ने के लिए नुक्कड़ टीम बना रहे हैं, तो वे हमें बता सकते हैं।”

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "उन्हें उनकी पहल के आधार पर अंक दिए जाएंगे... 100 लोगों को चुना जाएगा और सम्मानित किया जाएगा।"

राय ने कहा कि चैटबॉट को यूनिसेफ के साथ साझेदारी में बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा एक वेबसाइट भी शुरू की गई है जिसके जरिये वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए चलाये जा रहे सभी अभियानों की पूरी जानकारी मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला