लाइव न्यूज़ :

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का एम्स में इलाज हो, जानिए क्या है मामला

By भाषा | Updated: January 9, 2020 18:00 IST

आजाद को पुरानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अरुल वर्मा ने आजाद की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके पॉलीसाईथेमिया का समुचित उपचार एम्स में कराने का निर्देश दिया जहां पहले भी उनका उपचार हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देजेल अधिकारियों ने आजाद की मेडिकल रिपोर्ट जमा करने के लिए अदालत से समय देने का अनुरोध किया था। याचिका में दावा किया गया था कि आजाद पॉलीसाईथेमिया से ग्रसित हैं।

दिल्ली की एक अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन को पॉलीसाईथेमिया से पीड़ित भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का एम्स में इलाज कराने का निर्देश दिया।

आजाद को पुरानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अरुल वर्मा ने आजाद की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनके पॉलीसाईथेमिया का समुचित उपचार एम्स में कराने का निर्देश दिया जहां पहले भी उनका उपचार हुआ था।

आजाद की ओर से पेश हुए वकील महमूद प्राचा ने बताया कि बुधवार को कुछ देर चली सुनवाई के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज कराने के अनुरोध वाली उनकी याचिका के जवाब में जेल अधिकारियों ने आजाद की मेडिकल रिपोर्ट जमा करने के लिए अदालत से समय देने का अनुरोध किया था।

याचिका में दावा किया गया था कि आजाद पॉलीसाईथेमिया से ग्रसित हैं और उन्हें एम्स से संबंधित डॉक्टरों से लगातार जांच कराना पड़ता है, जो लंबे समय से उनका उपचार कर रहे हैं। पॉलीसाईथेमिया बीमारी में शरीर में मौजूद खून गाढ़ा होने लगता है।

याचिका में कहा गया कि अगर आजाद को तुरंत इलाज उपलब्ध नहीं कराया गया तो उन्हें दिल का दौरा भी पड़ सकता है। दिल्ली की अदालत ने भीम आर्मी के प्रमुख को 21 दिसंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा था। आजाद के संगठन ने बिना पुलिस की अनुमति के संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में 20 दिसंबर को जामा मस्जिद से जंतर-मंतर तक मार्च निकाला था। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनदिल्लीभीम आर्मी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह