लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ की हरनाज़ संधू ने जीता लीवा मिस दिवा यूनिवर्स 2021 का खिताब

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:36 IST

Open in App

मुंबई, एक अक्टूबर चंडीगढ़ की मॉडल हरनाज़ संधू शुक्रवार को लीवा मिस दीवा यूनीवर्स 2021 प्रतियोगिता की विजेता चुनी गई। संधू अब दिसंबर में इज़राइल में होने वाली वैश्विक प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इसके अलावा पुणे की रहने वाली रितिका खतानी को लीवा मिस दिवा सुपरनैशनल 2021 चुना गया। खतानी अंतरराष्ट्रीय मिस सुपरनैशनल 2021 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जयपुर की रहने वाली सोनल कुकरेजा दूसरे स्थान पर रहीं।

मुंबई में बृहस्पतिवार देर रात हुए इस कार्यक्रम में जूरी ने विजेताओं को चुना। जूरी में बॉलीवुड स्टार कृति सैनन, गायिका कनिका कपूर, बिलियर्ड्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी, अभिनेता-मॉडल अंगद बेदी, फैशन डिजाइनर शिवन और नरेश के अलावा फिल्मकार अश्विनी अय्यर तिवारी भी शामिल थीं।

इस कार्यक्रम में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के अलावा गायिका सुकृति और प्रकृति कक्कड़ ने अपनी प्रस्तुतियां भी दीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला