लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर को सबसे बेहतर पर्यटन स्थलन बनाने के लिये केंद्र हर उपाय करेगा : रेड्डी

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:39 IST

Open in App

श्रीनगर, एक अक्टूबर केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर को देश में नंबर एक पर्यटन स्थल बनाने के लिये हर जरूरी उपाय करेगी । केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

रेड्डी ने मुगल गार्डन को यूनेस्को हेरिटेज मैप पर लाने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन को पूरा समर्थन देने का वादा किया ताकि इन स्थानों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिले और विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने में मदद मिले।

केंद्र सरकार के विशेष आउटरीच कार्यक्रम के हिस्से के रूप में रेड्डी ने केंद्र शासित प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा का आज समापन किया ।

कोविड महामारी के दौरान यहां किये गये कार्यों के लिये पर्यटन विभाग की सराहना करते हुये केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संकट के समय में जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अन्य राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों की अपेक्षा बेहतर काम किया है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रगति कर रहा है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस क्षेत्र को शेष भारत के समान समृद्धि की ओर ले जाने के लिए हर तरह से केंद्र शासित प्रदेश का समर्थन कर रही है।

रेड्डी ने कहा कि जम्मू कश्मीर को देश का नबंर एक पर्यटन स्थल बनाने के लिये केंद्र सरकार हर जरूरी कदम उठायेगी ।

केंद्र शासित प्रदेश के अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कई विकास परियोजनाओं की शुरूआत की जिसमें दस कमरों का एक पर्यटक कांप्लेक्स और अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला