लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने राज्यों से कहा : दिव्यांगों के कल्याण के लिए आयुक्तों की नियुक्ति, परामर्श बोर्ड गठित करें

By भाषा | Updated: November 26, 2020 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर दिव्यांगजनों के केंद्रीय परामर्श बोर्ड ने बृहस्पतिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान दिव्यांगों के कल्याण के लिए किए गए ठोस कार्यों पर एक रिपोर्ट सौंपे। साथ ही केंद्रीय परामर्श बोर्ड ने उनसे आग्रह किया कि आयुक्तों की नियुक्ति की जाए और जल्द से जल्द राज्य परामर्श बोर्ड का गठन करें।

सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत की अध्यक्षता में चौथी बैठक में राज्य, केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई कि दिव्यांग लोगों के लिए आरक्षित सीटों से संबंधित आंकड़े पारदर्शी तरीके से रखने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था बनाई जाए और अगर कोई बैकलॉग रिक्तियां हैं तो विशेष भर्ती अभियान चलाया जाए।

एक बयान में बताया गया कि बोर्ड ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों को सलाह दी कि ‘एसेसिबल इंडिया कैंपेन’ को मिशन मोड में लागू करने के लिए प्रभावी कदम उठाएं और दिव्यांग लोगों के लिए मुख्य आयुक्त के परामर्श से संबंधित क्षेत्र में पहुंच योग्य मानकों को छह महीने के अंदर अंतिम रूप दें और इसे अधिसूचित करने के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को सौंपें।

बैठक में जिन अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई उनमें आरपीडब्ल्यूडी कानून, 2016, एसेसिबल इंडिया कैंपेन और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी परियोजना को लागू करना शामिल है।

इसमें बताया गया कि केंद्रीय परामर्श बोर्ड ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया कि स्वतंत्र राज्य आयुक्तों की नियुक्ति की जाए और अगर अभी तक राज्य परामर्श बोर्ड का गठन नहीं हुआ है तो इनका गठन जल्द से जल्द किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला