लाइव न्यूज़ :

Sonali Phogat’s Death: सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच CBI ने अपने हाथ में ली, दोबारा हुई FIR दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 15, 2022 21:48 IST

सीबीआई की टीमें सीएफएसएल विशेषज्ञों के साथ गोवा पहुंचेंगी और दस्तावेजों को इकट्ठा करेगी। साथ में वे स्थानीय पुलिस अधिकारियों और उन डॉक्टरों से बातचीत करेगी, जिन्होंने पूर्व टीवी एंकर को अस्पताल लाए जाने के बाद उनकी जांच की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने गृह मंत्रालय के एक संदर्भ पर गोवा पुलिस की प्राथमिकी फिर से दर्ज कीCBI की टीम सीएफएसएल विशेषज्ञों के साथ गोवा पहुंचेगी और दस्तावेजों को इकट्ठा करेगीसूत्रों ने कहा- विसरा के नमूने से फोगाट की मौत के कारणों का निश्चित रूप से सुराग मिलेगा

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले महीने गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई की नेता सोनाली फोगाट की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की जांच अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने गृह मंत्रालय के एक संदर्भ पर गोवा पुलिस की प्राथमिकी फिर से दर्ज की है। 

सीबीआई की टीमें सीएफएसएल विशेषज्ञों के साथ गोवा पहुंचेंगी और दस्तावेजों को इकट्ठा करेगी। साथ में वे स्थानीय पुलिस अधिकारियों और उन डॉक्टरों से बातचीत करेगी, जिन्होंने पूर्व टीवी एंकर को अस्पताल लाए जाने के बाद उनकी जांच की थी। सूत्रों ने कहा कि विसरा के नमूने से फोगाट की मौत के कारणों का निश्चित रूप से सुराग मिलेगा।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर फोगाट की मौत की सीबीआई से जांच कराने का अनुरोध किया था जिसके बाद मंत्रालय ने मामला सीबीआई को भेज दिया था। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से मामले की छानबीन सीबीआई से कराने को कहा था।

सीबीआई डीओपीटी के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करती है। तैंतालीस वर्षीय फोगाट को 22-23 अगस्त की दरम्यानी रात को गोवा के एक अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। इसे पहले वह अंजुना बीच इलाके में एक रेस्तरां में पार्टी कर रही थी। पूर्व टिक टॉक स्टार और रियलिटी टीवी शो "बिग बॉस" की प्रतियोगी रही फोगाट घटना से एक दिन पहले अपने दो पुरुष सहयोगियों - सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह के साथ गोवा पहुंची थी।

उनकी मौत के बाद सामने आए रेस्तरों के सीसीटीवी फुटेज में वह सांगवान के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। सहयोगी को कथित तौर पर उन्हें पानी पीने के लिए मजबूर करते हुए भी देखा जा सकता है जिसे वह तुरंत थूक देती हैं। एक अन्य वीडियो में फोगाट को उनके सहयोगी रेस्तरां से बाहर ले जाते हुए दिख रहे हैं। 

गोवा पुलिस ने इस मामले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें फोगाट के दो सहयोगी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह शामिल हैं। पुलिस ने दत्ताप्रसाद गांवकर को भी गिरफ्तार किया है, जिसने सागवान और सिंह को कथित तौर पर मादक पदार्थ मुहैया कराया था और दोनों ने वह फोगाट को दिया था।

पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने बताया था कि फोगाट को मेथामफेटामाइन दिया गया और रेस्तरां के शौचालय से कुछ मात्रा में इसे बरामद किया गया था।

टॅग्स :सोनाली फोगाटसीबीआईGoa PoliceBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला