लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने कमलेश प्रजापत मुठभेड़ मामले में दृश्य दोहराया

By भाषा | Updated: December 3, 2021 21:01 IST

Open in App

बाड़मेर (राजस्थान), तीन दिसंबर बहुचर्चित कमलेश प्रजापत मुठभेड़ मामले में पिछले करीब छह माह से जांच में जुटी सीबीआई टीम ने शुक्रवार को घटना का दृश्य दोहराया।

इस दौरान मुठभेड़ में शामिल पुलिस अधिकारी व जवानों को बुलाने के साथ ही घटना के समय जब्त वाहनों और अन्य सामान को भी घटनास्थल पर लाया गया।

गौरतलब है कि इस वर्ष 22 अप्रैल को शहर के सदर थाने के पीछे एक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने के दौरान पुलिस मुठभेड़ में कमलेश प्रजापत की गोली लगने से मौत हो गयी थी।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो के बाद कमलेश के परिवार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुलिस मुठभेड़ पर सवाल खड़े करते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी।

इसके बाद राज्य सरकार ने 31 मई को मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की अनुशंसा की थी।

बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि इस मामले उन्हें सीबीआई से एक पत्र मिला था, जिसमें मुठभेड़ के समय मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों को भेजने के साथ ही जब्त सामान को भी उपलब्ध कराने को कहा गया था।

भार्गव ने बताया कि मामले से संबधित पुलिस अधिकारियों और जवानों को भेजने के साथ ही जब्त सामान भी सीबीआई को उपलब्ध कराया गया।

राजस्थान सरकार की अनुशंसा के बाद जुलाई 2021 में सीबीआई ने मामला दर्ज किया था और टीम जांच के लिए बाड़मेर पहुंची थी। सीबीआई की टीम जुलाई से अब तक बाड़मेर के सर्किट हाउस में रुककर ही मामले की जांच में कर रही है।

सीबीआई टीम ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस उपाधीक्षक, थानाधिकारी, कमांडो सहित अधिकारियों व जवानों को बुलाकर आज मुठभेड़ का दृश्य दोहराया। इस दौरान एफएसएल टीम भी मौजूद रही। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ के दौरान कमलेश प्रजापत के घर से जब्त वाहनों और अन्य सामान को भी मौके पर लाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारत अधिक खबरें

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख