लाइव न्यूज़ :

50 करोड़ रुपयों से भरी कैश वैन नाले में गिरी, गांववालों ने किया लूटने का प्रयास!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 6, 2018 18:03 IST

ट्रकों को अक्सर पलटे देखा गया है, साथ ही सामान से भरे वाहनों के पलटने पर लोगों को उसे लूटते अक्सर देखा जाता रहा है। लेकिन अब छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक ऐसा नजरा देखने को मिला है जो बेहद चौंकाने वाला है।

Open in App

रायपुर, 6 अप्रैल:  ट्रकों को अक्सर पलटे देखा गया है, साथ ही सामान से भरे वाहनों के पलटने पर लोगों को उसे लूटते अक्सर देखा जाता रहा है। लेकिन अब छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक ऐसा नजरा देखने को मिला है जो बेहद चौंकाने वाला है। खबर के मुताबिक  रायपुर में 50 करोड़ रुपयों से भरी कैश वैन और उसकी सुरक्षा में चल रहा पुलिस वाहन जबरदस्त दुर्घटना का शिकार हो गए।

 कैश से भरी वैन और पुलिस की स्कॉर्पियो दोनों ही गाड़ियां अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरीं। जिसके बाद जैसे ही गांव वालों को पता लगा कि जो गाड़ी पलटी है उसमें करोड़ो भरे है तो वैसे ही मौके पर सभी इकट्ठा हो गए। हादसे में बाल-बाल बचे बैंक कर्मियों और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह नकदी को लुटने से बचाया। 

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को की दोपहर यह हादसा हुआ है। वहीं, स्थानीय समय पर मौजूद लोगों का कहना है किकैश वैन और उसकी सुरक्षा में आगे-आगे चल रही पुलिस की गाड़ी काफी रफ्तार में थे अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और ये हादसा हो गया। 

हादसे में बैंककर्मी और पुलिस के जवान बाल-बाल बच गए। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 50 करोड़ की नकदी होने की खबर जब ग्रामीणों तक पहुंची तो भारी तादाद में लोग मौके पर इकट्ठा  होने लगे और पैसे लूटने का सभी प्रयास करने लगे। 32 पेटियों में रखी नकदी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़ समाचारइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज