लाइव न्यूज़ :

Cash For Query: "... इतने ओछे मत बनिए दानिश अली", निशिकांत दुबे ने घेरा बसपा सांसद को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 3, 2023 12:04 IST

"कैश-फॉर-क्वेरी" मामले में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बसपा सांसद दानिश अली पर आरोप लगाया कि उन्होंने समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर का अपमान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनिशिकांत दुबे ने कहा कि बसपा सांसद दानिश अली ने एथिक्स कमेटी के प्रमुख विनोद सोनकर का अपमान किया दानिश अली ने अनुसूचित जाति के सांसद विनोद सोनकर जी की छवि को ठेस पहुंचाई हैअगर संसदीय कमेटी ने महुआ मोइत्रा से अभ्रद सवाल पूछे होंगे तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा

नई दिल्ली: लोकसभा आचार समिति के सदस्य और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद दानिश अली द्वारा बैठक के तरीके की निंदा करने के एक दिन बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बसपा सांसद दानिश अली पर समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर का अपमान करने और उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये एक पोस्ट में कहा, "अनुसूचित जाति के सांसद विनोद सोनकर जी की छवि को बसपा सांसद दानिश अली ने ठेस पहुंचाई है। दर्शन हीरानंदानी ने अपने हलफ़नामे में महुआ मोइत्रा के देश-विदेश के हवाई जहाज़, होटल व गाड़ी के खर्च देने की बात कही है।"

सांसद दुबे ने अपने ट्वीट में आगे कहा, "एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष सोनकर जी ने महुआ से टिकट व होटल का बिल मांगा, यदि इसके अलावा उन्होंने महुआ जी के किसी भी पुरुष मित्र या होटल में पुरुष मित्र के साथ रुकने का प्रश्न पूछा होगा तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। जानकारी के लिए संसद की तरह ही संसदीय कमेटी में भी डिबेट शब्दशः लिखा जाता है।"

अपने एक्स पोस्ट के आखिर में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "कांग्रेस और जदयू सांसदों में यदि हिम्मत है तो डिबेट की कॉपी दिखाऐं। महिला के विक्टिम कार्ड के चक्कर में इतने ओछे नहीं बनिए दानिश अली।"

निशिकांत दुबे के इस पलटवार से पहले बसपा सांसद दानिश अली ने बीते गुरुवार को संसदीय कमेटी से महुआ मोइत्रा से पूछे गए सवालों को "द्रौपदी का चीरहरण" की संज्ञा दी थी। सांसद अली ने लोकसभा के एथिक्स कमेटी की बैठक आयोजित करने के तरीकों की भी निंदा की थी।

दानिश अली ने कहा था, ''एथिक्स कमेटी के चेयरमैन ने महुआ मोइत्रा से निजी सवाल पूछे, जो बर्दाश्त करने लायक नहीं था।''

मालूम हो कि बीते गुरुवार को तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा समिति के सामने गवाही देने के बाद जिरह के दौरान समिति की बैठक से बाहर चली गई थीं। समिति के सदस्य और बसपा सांसद दानिश अली ने भी उनके साथ वाकआउट किया था।

वहीं समिति के अन्य विपक्षी सदस्य जनता दल (युनाइटेड) सांसद गिरिधारी यादव और कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी भी महुआ मोइत्रा से जिरह के दौरान बाहर चले गए। मोइत्रा अपने खिलाफ लगे 'पूछताछ के बदले नकद' आरोप के सिलसिले में लोकसभा की संसद की नैतिक समिति के समक्ष पेश हुई थीं।

लोकसभा आचार समिति के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने गुरुवार को आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा "कैश-फॉर-क्वेरी" आरोपों पर जिरह के दौरान उनके और अन्य सदस्यों के खिलाफ "असंसदीय भाषा" का इस्तेमाल किया गया था। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि कमेटी बैठकर आगे की कार्रवाई तय करेगी।

टॅग्स :महुआ मोइत्राBJPबीएसपीकांग्रेसजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

भारतTTAADC Election Results 2026: 28 में से 22 सीट पर आगे टिपरा मोथा पार्टी, त्रिपुरा में भाजपा का बुरा हाल, केवल 6 सीट?, माकपा, कांग्रेस और आईपीएफटी 0

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!