लाइव न्यूज़ :

नोटबंदी के बाद फिर ATM के बाहर लगने लगी कतारें, बैंकों ने माना कैश की किल्लत

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 17, 2018 12:26 IST

कई राज्यों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संकट बकरार है। ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादातर एटीएम में एक रुपया भी नहीं है। शाखाओं से भी कैश नहीं मिल पा रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 अप्रैलः नोटबंदी के समय एटीएम के सामने लगी लंबी-लंबी कतारें के दृष्य कोई भूल भी नहीं पाया था कि अब फिर लोग कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। दरअसल, देश में कैश संकट गहराता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से एटीएम के सामने लाइनें लगनी शुरू हो गई हैं। इसका सबसे ज्यादा असर बिहार में देखा जा रहा है। 

बिहार के अलावा गुजरात, उत्तराखंड में भी संकट गहराया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 के एटीएम पर सोमवार सुबह जाकर पड़ताल की तो वहां अधिकतर एटीएम में पैसे नहीं थे और जिन एटीएम में कैश था वहां लंबी-लंबी कतारें लगी हुई देखी गई हैं। 

कई राज्यों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संकट बकरार है। ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादातर एटीएम में एक रुपया भी नहीं है। शाखाओं से भी कैश नहीं मिल पा रहा है। कहा जा रहा है कि बड़े नोटों की कमी के कारण एटीएम बेदम हो रहे हैं। इस कारण पिछले कई दिनों से लोगों को कैश नहीं मिल पा रहा है।

बताया जा रहा है कि दो हजार और पांच सौ रुपये के नोट डंप होने के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है। कई बैंकों में तो यह स्थिति है कि जिन्हें एक लाख रुपये चाहिए, उन्हें दस-बीस हजार रुपये देकर चलता किया जा रहा है। इधर, बैंक प्रबंधकों का मानना है कि न तो आरबीआई जरूरत के हिसाब से पैसे भेज रही है और न ही लोग बैंकों में पैसे ही जमा कर रहे हैं। हाल यह है कि आरबीआई से कैश नहीं मिलने के कारण ब्रांचों में जो ग्राहक कैश जमा करा रहे है उसी से काम चलाया जा रहा है।

हालांकि जमा कराए जा रहे कैश से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन इसको बैंकों के अधिकारी जुगाड़ बता रहे है। बैंको के अधिकारियों का कहना है कि इससे आम लोगों को बहुत कुछ नहीं होने वाला है। जब तक आरबीआई से पर्याप्त नोट नहीं मिलेगा। यह संकट जारी रहेगा। 

गौरतलब है कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार ने कालाधन खत्म करने के लिए साल 2016 में 8 नवंबर को नोटबंदी की थी, जिसके बाद पूरे देश के एटीएम के सामने लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। कैश नहीं मिलने के चलते लोगों को खासी परेशानी हुई थी। नोटबंदी के चलते आम से लेकर खास भी परेशान हो गया था। एटीएम के बाहर लगी कतारों के चलते कई लोगों की मौत हो गई थी।  

टॅग्स :एटीएममोदी सरकारभारतीय स्टेट बैंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज