लाइव न्यूज़ :

CM उद्धव के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट लिखने वाले के साथ मारपीट व मुंडन कराने के मामले में 5 शिवसैनिकों पर केस दर्ज, जानें पूरा मामला!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2019 05:58 IST

वडाला के रहने वाले शख्स हीरामणि विजेंद्र तिवारी ने उद्धव के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख दी। इसके बाद शिवसैनिकों ने उसके साथ न सिर्फ पिटाई की बल्कि उसका जबरन मुंडन भी कराया।

Open in App
ठळक मुद्देजिस शख्स के साथ शिवसैनिकों ने बदसलूकी की, उसका फेसबुक पर नाम राहुल तिवारी है, जबकि असली नाम हीरामणि तिवारी है। जामिया मामले पर उद्धव के बयान से नाराज था हीरामणि विजेंद्र तिवारी।

 23 दिसंबर को सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ 'आपत्तिजनक' सोशल मीडिया पोस्ट लिखने वाले हीरामणि विजेंद्र तिवारी की पिटाई करने वाले 5 शिवसेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने मीडिया को दी है। 

क्या है मामला!वडाला के रहने वाले शख्स हीरामणि विजेंद्र तिवारी ने उद्धव के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख दी। इसके बाद शिवसैनिकों ने उसके साथ न सिर्फ पिटाई की बल्कि उसका जबरन मुंडन भी कराया। दरअसल, जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी मामले पर उद्धव ठाकरे के बयान को लेकर इस शख्स ने सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्ट किया था। इस पर शिवसेना के कार्यकर्ता भड़क गए थे।

बता दें कि जिस शख्स के साथ शिवसैनिकों ने बदसलूकी की, उसका फेसबुक पर नाम राहुल तिवारी है, जबकि असली नाम हीरामणि तिवारी है। 

जामिया मामले पर उद्धव के बयान से नाराज था हीरामणि विजेंद्र तिवारीआपको बता दें कि जामिया में छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को उद्धव ठाकरे ने जलियांवाला बाग से जोड़ा था और कहा था कि जामिया कैंपस में पुलिस जिस प्रकार से दाखिल हुई और छात्रों को पीटा गया, वह मंजर जलियांवाला बाग की तरह था। ठाकरे ने यह भी कहा कि पूरे देश में जलियांवाला बाग की तरह हालात बनाए जा रहे हैं। चारों ओर भय का माहौल है।  

टॅग्स :उद्धव ठाकरेकेसजामिया मिल्लिया इस्लामियानागरिकता संशोधन कानूनसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला