लाइव न्यूज़ :

क्या पैसे देकर कोविशील्ड की दूसरी खुराक चार सप्ताह बाद लगवाई जा सकती है : फैसला दो सितंबर को

By भाषा | Updated: August 31, 2021 17:16 IST

Open in App

केरल उच्च न्यायालय ने इस सवाल पर मंगलवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया कि क्या कोरोना वायरस रोधी टीके ‘कोविशील्ड’ की दूसरी खुराक पैसे देकर पहली खुराक के चार सप्ताह बाद लगवाई जा सकती है या इसके लिए 84 दिन का इंतजार करना ही पड़ेगा। यह सवाल तब खड़ा हुआ जब किटेक्स गारमेंट्स लिमिटेड ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर 84 दिन का इंतजार किए बिना अपने कर्मियों को कोविशील्ड की दूसरी खुराक लगाने की अनुमति मांगी। कंपनी ने अपनी याचिका में कहा कि वह पांच हजार से अधिक अपने कर्मियों को पहले ही पहली खुराक दिलवा चुकी है और लगभग 93 लाख रुपये में दूसरी खुराक का भी प्रबंध कर लिया है, लेकिन मौजूदा प्रतिबंधों के चलते वह अपने कर्मियों को दूसरी खुराक नहीं दे पा रही है। न्यायमूर्ति पी बी सुरेश कुमार ने केंद्र, राज्य सरकार और किटेक्स की दलीलें सुनने के बाद कहा कि वह अपना निर्णय दो सितंबर को सुनाएंगे। किटेक्स की ओर से पेश हुए अधिवक्ता ब्लेज के. जोस ने दलील दी कि यदि कोई सरकार के माध्यम से टीका लगवा रहा है तो सरकार 84 दिन के अंतराल की व्यवस्था पर कायम रह सकती है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति अपनी जेब से पैसे खर्च कर रहा है तो उसे दूसरी खुराक चार सप्ताह बाद लगवाने की अनुमति मिलनी चाहिए जो दो खुराकों के बीच की न्यूनतम अंतर अवधि है। उन्होंने कहा कि विदेश जाने वाले लोगों और ओलंपिक खेलों में शामिल हुए खिलाड़ियों को टीके की दूसरी खुराक चार सप्ताह बाद लगाई गई तथा उन्हें 84 दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ा। केंद्र ने याचिका का यह कहकर विरोध किया है कि कोविशील्ड का प्रभाव बढ़ाने के लिए दो खुराकों के बीच 84 दिन का अंतर निर्धारित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवोटर लिस्ट से नाम गायब, केरल हाईकोर्ट का रुख करने वाली कांग्रेस उम्मीदवार वैश्ना एसएल ने मारी बाजी, 300 से अधिक मत से जीत

भारतवायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने छुपाई संपत्ति? केरल हाईकोर्ट ने भेजा समन, मांगा जवाब

भारतKerala HC: महिला की सुंदर शारीरिक काया पर टिप्पणी यौन उत्पीड़न के समान, केरल उच्च न्यायालय ने कहा- दंडनीय अपराध की श्रेणी...

भारतKerala High Court: सिर्फ महिलाओं की नहीं, पुरुषों में भी ‘गौरव’’ और ‘गरिमा’?, हाईकोर्ट ने अभिनेता-निर्देशक बालचंद्र मेनन को 2007 मामले में दी जमानत

भारतKerala High Court: 26 सप्ताह से अधिक अवधि के गर्भ?, 16 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को गर्भपात की मंजूरी, जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल