लाइव न्यूज़ :

CAA विरोध प्रदर्शनः अमित शाह के बयान पर अलका लाम्बा का पलटवार, कहा- आज मैंने उसमें इंसानों जैसी लचक नहीं मुर्दों जैसी अकड़ देखी

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 18, 2019 12:54 IST

CAA Protest: अमति शाह ने कानून का विरोध करने वाले छात्रों से कहा कि इसे ठीक से पढ़ें और इसके अर्थ को समझें। उन्होंने कहा कि मैं अपने मुस्लिम भाइयों- बहनों से कहना चाहता हूं कि आपको डरने की जरूरत नहीं है। जो लोग भारत में रह रहे हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसंशोधित नागरिकता कानून के विरोध को लेकर देश के कई शहरों में हिंसक झड़पें हुई हैं और इसे वापस लेने की मांग की जा रही है। कांग्रेस की नेता अलका लाम्बा ने अमित शाह पर हमला बोला है।

संशोधित नागरिकता कानून के विरोध को लेकर देश के कई शहरों में हिंसक झड़पें हुई हैं और इसे वापस लेने की मांग की जा रही है। हालांकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इशारों ही इशारों में साफ कर दिया है कि कितना भी विरोध किया जाए, लेकिन सरकार पीछे नहीं हटेगी। इस बीच कांग्रेस की नेता अलका लाम्बा ने अमित शाह पर हमला बोला है।

उन्होंने एनडीटीवी की वेबसाइट की खबर को ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज मैंने उसमें इंसानों जैसी लचक नहीं मुर्दों जैसी अकड़ है देखी...'

यहां देखें :- CAA Delhi Protest Photos:  दिल्ली के सीलमपुर इलाके में पुलिस ने बढ़ाई पेट्रोलिंग, कल हुआ था हिंसक प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, 'दिल्ली जीतने की बात करने वाले तानाशाह काश तूने दिल जीतने की बात कही होती'

बता दें कि अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि मोदी सरकार सुनिश्चित करेगी कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता हासिल हो और वे देश में सम्मान के साथ जी सकें। उन्होंने नये कानून का विरोध करने वाले लोगों को चुनौती देते हुए कहा कि वे जितना चाहें कानून का विरोध कर सकते हैं। 

उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ भी हो मोदी सरकार सुनिश्चित करेगी कि इन शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता हासिल हो और वे सम्मान के साथ भारतीय नागरिक बनकर जिएं। नागरिकता (संशोधन) कानून, 2019 के कारण कोई भी भारतीय अपनी नागरिकता नहीं खोएगा और यह कानून तीनों पड़ोसी देशों में अत्याचार का शिकार बने अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है।

शाह ने कानून का विरोध करने वाले छात्रों से कहा कि इसे ठीक से पढ़ें और इसके अर्थ को समझें। उन्होंने कहा कि मैं अपने मुस्लिम भाइयों- बहनों से कहना चाहता हूं कि आपको डरने की जरूरत नहीं है। जो लोग भारत में रह रहे हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। कोई भी भारतीय नागरिकता खोने नहीं जा रहा है। कांग्रेस लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। कानून वेबसाइट पर है। इसे पढ़िए। नरेन्द्र मोदी ‘सबका साथ, सबका विकास’ में विश्वास करते हैं। किसी से भी अन्याय नहीं किया जाएगा।’’ 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019अलका लांबाअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज