CAA Delhi Protest Photos: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में पुलिस ने बढ़ाई पेट्रोलिंग, कल हुआ था हिंसक प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

By संदीप दाहिमा | Published: December 18, 2019 12:39 PM2019-12-18T12:39:10+5:302019-12-18T12:39:10+5:30

Next

सीलमपुर में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया, प्रदर्शनकारियों ने बसों पर पथराव किया। पुलिस पर पत्थर फेंके।

इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यहाँ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

इसके अलावा, पुलिस ने 6 लोगों को इस मामले से जुड़ी तहकीकात के लिए हिरासत में भी लिया है।

बता दें कि संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के सुनियोजित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ओखला अंडरपास और मथुरा रोड का एक हिस्सा बुधवार सुबह यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

दिल्ली यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी। इसी बीच दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने कहा कि सभी मेट्रो स्टेशन खुले हुए हैं।

यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ मथुरा रोड और कालिंदी कुंज के बीच मार्ग संख्या 13 ए सड़क यातायात के लिए बंद है।

नोएडा से आने वाले लोगों को दिल्ली पहुंचने के लिए डीएनडी या अक्षरधाम मार्ग लेने की सलाह दी जाती है।’’