लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: सीएम ममता ने कहा- भगवा पार्टी के खिलाफ सभी को हाथ मिलाना होगा, ताकि उसे अलग-थलग किया जाए

By भाषा | Updated: December 30, 2019 14:00 IST

सीएम ममता ने कहा कि जो भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा है उसे राष्ट्र विरोधी बताया जा रहा है। जब तक सीएए को वापस नहीं ले लिया जाता तब तक मैं अपना विरोध बंद नहीं करूंगी। सिर्फ इतना पक्का कीजिए कि आपका नाम मतदाता सूची में हो। बाकी मैं देख लूंगी। किसी को यह देश नहीं छोड़ना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमैं हर किसी से भाजपा के खिलाफ हाथ मिलाने और हर जगह से उसे अलग-थलग करने की अपील करती हूं : ममता बनर्जी।उन्होंने कहा कि जो भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा है उसे राष्ट्र विरोधी बताया जा रहा है।

संशाधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ बताने की कोशिश करने के लिए भाजपा सरकार पर बरसते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राजनीतिक दलों और नागरिक संस्था समूहों से देशभर में भगवा पार्टी के खिलाफ हाथ मिलाने और उसे अलग-थलग करने का अनुरोध किया।

बनर्जी ने कहा कि भाजपा देश के वैध नागरिकों की नागरिकता छीनने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का अद्यतन नहीं होने देंगी जिसे पहले ही उनकी सरकार ने रोक रखा है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने पुरुलिया शहर में अपना पांच किलोमीटर लंबा प्रदर्शन शुरू करने से पहले कहा, ‘‘भाजपा वैध नागरिकों की नागरिकता छीनने की योजना बना रही है। मैं हर किसी से भाजपा के खिलाफ हाथ मिलाने और हर जगह उसे अलग-थलग करने की अपील करती हूं।’’

उन्होंने कहा कि जो भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा है उसे राष्ट्र विरोधी बताया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘जब तक सीएए को वापस नहीं ले लिया जाता तब तक मैं अपना विरोध खत्म नहीं करुंगी। सिर्फ इतना पक्का कीजिए कि आपका नाम मतदाता सूची में हो। बाकी का काम मैं देख लूंगी। किसी को भी यह देश नहीं छोड़ना पड़ेगा।’’ 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनपश्चिम बंगालममता बनर्जीमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला