लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: नरेंद्र मोदी सरकार का निर्देश- छात्रों की सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर रखें IIM, IIT और विश्वविद्यालय

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 21, 2019 08:50 IST

नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से छात्रों और शिक्षकों के फेसबुक, ट्विटर और व्हॉट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेंजर एप्स पर निगरानी रखे जाने का निर्देश दिया गया है साथ ही यह भी कहा गया है कि सभी संस्थान इस बाबत एक रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौंपें।

Open in App
ठळक मुद्देसर्कुलर की जद में मुख्यरूप से जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) और दिल्ली विश्वविद्यालय आए हैं, जहां पहले से ही सीएए को लेकर प्रदर्शन देखे जा रहे हैं।आईआईटी गुवाहाटी और असम के अन्य शिक्षा संस्थानों को भी सीएए के खिलाफ हालिया विरोध को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतने को कहा गया है।

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर पिछले दिनों दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया जैसा विरोध प्रदर्शन फिर से सिर न उठा सके, इसके लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने एहतियातन छात्रों की सोशल अभिव्यक्ति पर पहरेदारी लगाने का फैसला लिया है। 

द प्रिंट की खबर के मुताबिक, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सूत्रों से पता चला है कि सरकार की ओर से एक शुरुआती सर्कुलर जारी किया है जिसमें देश के आईआईएम और आईआईटी जैसे संस्थानों और विश्वविद्यालयों से कहा गया है कि वे संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर छात्रों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें। यही नहीं, छात्रों के अलावा निगरानी के दायरे में शिक्षक भी होंगे। 

छात्रों और शिक्षकों के फेसबुक, ट्विटर और व्हॉट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेंजर एप्स पर निगरानी रखे जाने का निर्देश दिया गया है साथ ही यह भी कहा गया है कि सभी संस्थान इस बाबत एक रिपोर्ट बनाकर सरकार को सौंपें।

सर्कुलर की जद में मुख्यरूप से जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) और दिल्ली विश्वविद्यालय आए हैं, जहां पहले से ही सीएए को लेकर प्रदर्शन देखे जा रहे हैं।

आईआईटी गुवाहाटी और असम के अन्य शिक्षा संस्थानों को भी सीएए के खिलाफ हालिया विरोध को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतने को कहा गया है।

मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, ''केंद्रीय विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों जैसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), भारतीय प्रबंधन संस्थान, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NITs) और अन्य संस्थानों के रजिस्ट्रार और वाइस-चांसलर को निर्देश जारी किए गया है कि वे प्रदर्शनों पर नजर रखें ताकि ररिवार को जामिया हुए हिंसक प्रदर्शन जैसी अप्रिय घटना फिर से न घटे। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून 2019मोदी सरकारएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)जामिया मिल्लिया इस्लामियाजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

कारोबारकेंद्र सरकार ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; ₹3 महंगा हुआ तेल, क्या अब और बढ़ेगी महंगाई?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज