लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन नीलामी करने वालों को मानवीय आधार पर जमानत, 'सुल्ली डील्स' और 'बुली बाई' ऐप पर तस्वीरें शेयर करते थे

By विशाल कुमार | Updated: March 29, 2022 14:47 IST

अदालत ने माना कि आरोपी पहली बार अपराधी हैं और लगातार जेल में रहना उनकी भलाई के लिए हानिकारक होगा।अदालत ने आरोपियों पर सख्त शर्तें लगाई हैं ताकि वे किसी गवाह को धमका न सकें और किसी भी सबूत को खराब न कर सकें।

Open in App
ठळक मुद्दे'बुली बाई' ऐप मामले का आरोपी नीरज बिश्नोई है।ओंकारेश्वर ठाकुर ने 'सुल्ली डील्स' ऐप बनाया था।जमानत देते हुए अदालत ने माना कि आरोपी पहली बार अपराधी हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को 'बुली बाई' ऐप मामले के आरोपी नीरज बिश्नोई और 'सुल्ली डील्स' ऐप के निर्माता ओंकारेश्वर ठाकुर को मानवीय आधार पर जमानत दे दी।

पटियाला हाउस कोर्ट के चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) डॉ. पंकज शर्मा ने जमानत देते हुए कहा कि केवल इसलिए कि विभिन्न जांचों और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट लंबित है, आरोपी को जमानत देने से इनकार करने का पर्याप्त कारण नहीं है। वह एफएसएल परिणामों को प्रभावित करने की स्थिति में नहीं हैं।

अदालत ने माना कि आरोपी पहली बार अपराधी हैं और लगातार जेल में रहना उनकी भलाई के लिए हानिकारक होगा।अदालत ने आरोपियों पर सख्त शर्तें लगाई हैं ताकि वे किसी गवाह को धमका न सकें और किसी भी सबूत को खराब न कर सकें।

अपमानजनक सुल्ली डील्स मोबाइल एप जुलाई 2021 में सामने आया था, जहां मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें उनकी सहमति के बिना नीलामी के लिए डाल दी गई थीं।

छह महीने बाद समुदाय की महिलाओं को परेशान करने और उन्हें निशाना बनाने की एक और घटना तब सामने आई जब दिल्ली की एक महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि मोबाइल एप्लिकेशन पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। इस बार एप को बुल्ली बाई नाम दिया गया था। इसे अमेरिका-आधारित गिटहब प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था।

मामलों के मुख्य आरोपी की पहचान नीरज बिश्नोई और ओंकारेश्वर ठाकुर के रूप में हुई। बिश्वोी ने बुल्ली बाई एप बनाया और ठाकुर ने सुल्ली डील्स एप। दिल्ली पुलिस ने दोनों को क्रमश: 6 जनवरी और 8 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :बुल्ली बाई ऐप मामलाकोर्टभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज