लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा हादसा: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया 100 नंबर पर फोन करके दी थी सूचना, 45 मिनट बाद पहुंची पुलिस

By स्वाति सिंह | Updated: July 18, 2018 10:21 IST

इस इमारत में लगभग 40 लोगों के दबें होने की आशंका है। इसके साथ ही 3 लोगों का शव बरामद हुआ है

Open in App

नई दिल्ली, 18 जुलाई: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना के पास शाहबेरी में मंगलवार देर रात एक छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत और उससे सटी एक और इमारत देखते ही देखते मिनटों में धराशायी हो गई। इस इमारत में लगभग 40 लोगों के दबें होने की आशंका है। इसके साथ ही 3 लोगों का शव बरामद हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई की मानें तो इस घटना के संबंध में बिल्डर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, राहत और बचाव का काम जारी है। खबरों कि मानें तो घटनास्थल के पास ही रहने वाले चश्मदीद ने बताया कि जब इमारत के ढ़हने की आवाज आई तो उन्हें लगा जैसे भूकंप आया हो। लेकिन जब लोगों ने बाहर जाकर देखा तो तो दो इमारत धराशायी हो गई थी। जिसके बाद लोगों ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को इसकी जानकारी दी। तकरीबन 45 मिनट के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में 2 इमारतें गिरीं, 2 की मौत, रेस्क्यू अब भी जारी, 50 लोगों के फंसने की आशंका 

स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहबेरी से सटे कई इलाकों में कई अवैध इमारतों का निर्माण हो रहा है। वह सारी इमारतें बिना किसी नक्शे बनाई जा रही हैं। और ना ही किसी आर्किटेक्ट की सलाह ली गई है। जिसके कारण वहां कि कई ऐसी इमारतें हैं जो भूकंप या अन्य कोई आपदा झेलने की क्षमता नहीं रखता। सेसे में शाहबेरी जैसी दुर्घटना होना कोई बड़ी बात नहीं है और आगे भी ऐसी यहां इस प्रकार की दुर्घटनाएं का डर बना रहेगा।

ये भी पढ़ें: 30 साल पहले किया था रेप, यूज्ड कंडोम से इस तरह हुई आरोपी की पहचान

बता दें कि शाहबेरी में यह घटना रात के करीब 9 बजे की है। संकरी गली होने के कारण एनडीआरएफ की टीम और एम्बुलेंस को पहुंचने में भी काफी वक्त लगा था। खबरों के मुताबिक काफी मशक्कत के बाद एक जीसीबी और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच पाए थे, अभी फिलहाल वहां बचाव दल का काम जारी है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष