30 साल पहले किया था रेप, यूज्ड कंडोम से इस तरह हुई आरोपी की पहचान
By स्वाति सिंह | Published: July 18, 2018 08:46 AM2018-07-18T08:46:43+5:302018-07-18T08:46:43+5:30
यह घटना 1988 की है। जब एक 8 वर्षीय बच्ची के घरवालों ने उसके गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके तीन दिन बाद ही पुलिस को बच्ची का शव एक गढ्ढे में मिला था।
इंडियाना, 18 जुलाई: हाल ही में पुलिस ने एक रेप आरोपी को 30 साल बाद गिरफ्तार किया है। 30 साल पहले इस आरोपी ने एक 8 साल की बच्ची का रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस को बच्ची का शव एक गढ्ढे में मिला था। रविवार को लगभग 30 साल बाद पुलिस ने 59 वर्षीय आरोपी जॉन मिलर को उसके घर से गिरफ्तार किया है। यह घटना अमेरिका के इंडियाना की है। पुलिस लंबे समय से इस केस की जांच कर रही थी। अब जाकर डीएनए टेस्ट के बाद आरोपी की पहचान हुई। दरअसल, बच्ची के कपड़ों पर जो डीएनए था वह आरोपी के डीएनए से मैच हो गया।
ये भी पढ़ें: बंगाल: बच्चा चोर बताकर भीड़ ने कर दी महिला की पिटाई, पुलिस कर रही हैं जाँच
यह घटना 1988 की है। जब एक 8 वर्षीय बच्ची के घरवालों ने उसके गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके तीन दिन बाद ही पुलिस को बच्ची का शव एक गढ्ढे में मिला था। खबरों कि मानें तो सबूत हाथ लगते ही जब पुलिस आरोपी मिलर के घर पूछताछ के लिए पहुंची और आरोपी से पूछा कि क्या आप जानते है हम यहां क्यों आएं हैं। इसपर आरोपी ने बिना डरे उस बच्ची का नाम लिया और अपना गुनाह काबुल कर लिया। उसने बताया कि उसने 1 अप्रैल 1988 में बच्ची का अपहरण कर उसका रेप किया था। इसके बाद गला घोटकर उसे मार दिया था। आरोपी ने यह भी बताया कि लड़की को मारने के बाद उसके शव को उसने एक दिन तक अपने ही घर में रखा था।
ये भी पढ़ें: दाती महाराज पर कसेगा शिकंजा, CBI जांच के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान वर्ष 2004 में जब वह आरोपी मिलर के घर पहुंची तो वहां कुछ यूज्ड कंडोम मिले थे। पुलिस ने जब इन कंडोम का डीएनए टेस्ट कराया तो बच्ची के कपड़ो से डीएनए मिला गया। इसके बाद पुलिस ने पूरा क्राइम सीन का ढांचा तैयार किया। सबूतों के आधार पर आरोपी मिलर को गिरफ्तार किया।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!