लाइव न्यूज़ :

संसद का बजट सत्रः लोकसभा और राज्यसभा दो मार्च तक स्थगित, बजट सत्र का पहला चरण पूरा

By भाषा | Updated: February 11, 2020 18:37 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को पहले लोकसभा में और उसके बाद राज्यसभा में आम बजट पेश किया था। दोनों सदनों में इसके बाद राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद उसे पारित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुयी थी।आम बजट को पारित करने की शेष प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा।

संसद के 31 जनवरी से शुरू हुए बजट सत्र का पहला चरण मंगलवार को पूरा हो गया और दोनों सदनों की बैठक दो मार्च के लिए स्थगित कर दी गई।

बजट सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुयी थी। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को पहले लोकसभा में और उसके बाद राज्यसभा में आम बजट पेश किया था। दोनों सदनों में इसके बाद राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद उसे पारित किया गया।

इसके बाद दोनों सदनों में आम बजट पर चर्चा हुयी और मंगलवार को वित्त मंत्री ने पहले लोकसभा में और राज्यसभा में बजट पर हुयी चर्चा का जवाब दिया। बजट सत्र के दौरान दूसरे चरण की बैठक दो मार्च से तीन अप्रैल तक चलेगी और इस दौरान आम बजट को पारित करने की शेष प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा।

लोकसभा में वित्त मंत्री के जवाब के बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने व राज्यसभा में निर्मला सीतारमण के जवाब के बाद सभापति एम वेंकैया नायडू ने बैठक दो मार्च के लिए स्थगित करने की घोषणा की। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रसंसदओम बिरलाएम. वेकैंया नायडूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र