लाइव न्यूज़ :

ये सरकार जेबकटुआ सरकार बन गई है, बजट पर बोले कांग्रेस नेता अधीर रंजन- जेब से 1000 लेकर हमें 200 देती है

By अनिल शर्मा | Updated: February 2, 2023 11:11 IST

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ये दान और दानी का स्वरूप जो सरकार दिखा रही है उसे समझना चाहिए कि हम हिंदुस्तान के नागरिक हैं प्रजा नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जो चवन्नी सरकार देती है उसमें भी ढिंढोरा पीटती है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार ऐसा दिखाती है जैसे हम पर दान किया जा रहा है जबकि ये हमारा हक है। 

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने केंद्रीय बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह  जेबकटुआ सरकार बन गई है हमारे जेब से 1000 लेकर हमें 200 देती है। विपक्ष ने वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए आम बजट को मित्र काल का बजट करार दिया है। कांग्रेस ने बजट में गरीब, वंचितों की अनदेखी का आरोप लगाया है।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन ने कहा कि सरकार का फर्ज होता है आमलोगों को सुविधा मुहैया करवाना, लेकिन ये सरकार जेबकटुआ सरकार बन गई है हमारे जेब से 1000 लेकर हमें 200 देती है। उन्होंने कहा कि ऐसा दिखाती है जैसे हम पर दान किया जा रहा है जबकि ये हमारा हक है। 

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ये दान और दानी का स्वरूप जो सरकार दिखा रही है उसे समझना चाहिए कि हम हिंदुस्तान के नागरिक हैं प्रजा नहीं। और जो चवन्नी सरकार देती है उसमें भी ढिंढोरा पीटती है। 

वहीं विपक्ष द्वारा बजट को मित्रकाल का बजट बताने पर केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार ने आजादी के 100 साल तक का रोडमैप बनाया है। उन्होंने कहा, ये जो बोल रहे हैं कि ये अमृतकाल नहीं मित्र काल का बजट है तो उन्हें इसका मतलब नहीं पता और अगर मित्र काल का भी बजट मान लें, तो देश के सभी लोगों को मित्र, दोस्त मानकर बजट लाया गया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने संसद के मौजूदा बजट सत्र में उठाये जाने वाले मुद्दों और सरकार को घेरने की रणनीति पर बृहस्पतिवार को चर्चा की। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय और डेरेक ओब्रायन, द्रमुक की कनिमोई, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के संजय राउत और कुछ अन्य दलों के नेता मौजूद थे।

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीआम बजट 2023कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल