लाइव न्यूज़ :

Budget 2019: सरकारी खजाने में प्रत्येक एक रुपये में 68 पैसे करों से आएंगे, राज्यों के हिस्से में जाएंगे 23 पैसे

By भाषा | Updated: July 5, 2019 19:48 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में शुक्रवार को पेश 2019- 20 के बजट में केंद्र सरकार को मिलने वाले प्रत्येक एक रुपये में माल एवं सेवा कर की वसूली से 19 पैसे प्राप्त होंगे। वहीं कंपनी कर का योगदान 21 पैसे अनुमानित है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार को उधार और दूसरी प्राप्तियों से 20 पैसे और आयकर से 16 पैसे मिलेंगे।केन्द्र सरकार को गैर- कर राजस्व के तौर पर विनिवेश से 9 पैसे प्राप्त होंगे।

सरकारी खजाने में आने वाले प्रत्येक एक रुपये में 68 पैसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों से आयेगा जबकि खर्च के तौर पर करों और शुल्कों में राज्यों का हिस्से में सबसे ज्यादा 23 पैसे जायेंगे। बजट दस्तावेजों में यह बताया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में शुक्रवार को पेश 2019- 20 के बजट में केंद्र सरकार को मिलने वाले प्रत्येक एक रुपये में माल एवं सेवा कर की वसूली से 19 पैसे प्राप्त होंगे। वहीं कंपनी कर का योगदान 21 पैसे अनुमानित है।

सरकार को उधार और दूसरी प्राप्तियों से 20 पैसे और आयकर से 16 पैसे मिलेंगे। केन्द्र सरकार को गैर- कर राजस्व के तौर पर विनिवेश से 9 पैसे प्राप्त होंगे। वहीं केन्द्रीय उत्पाद शुल्क से आठ पैसे, सीमा शुल्क से चार पैसे और गैर- रिण पूंजी प्राप्तियों से तीन पैसे मिलेंगे।

सार्वजनिक व्यय के प्रत्येक रुपये में सबसे अधिक 23 पैसे करों और शुल्क में राज्यों के हिस्से के तौर पर उन्हें हस्तांतरित होगा। ब्याज भुगतान पर 18 पैसे , रक्षा क्षेत्र के लिये आवंटन पर 9 पैसे खर्च होंगे। केन्द्रीय क्षेत्र की योजनाओं पर 13 पैसे खर्च होंगे जबकि केन्द्र प्रायोजित योजनाओं पर 9 पैसे खर्च होंगे।

वित्त आयोग की सिफारिशों पर हस्तांतरण पर सात पैसे खर्च होंगे। सब्सिडी की मद में आठ पैसे जायेंगे जबकि पेंशन पर पांच पैसे का खर्च होगा। आठ पैसे सरकार दूसरी मदों पर खर्च करेगी। 

टॅग्स :बजट 2019संसद बजट सत्रमोदी सरकारनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह