लाइव न्यूज़ :

अवैध कोयला खनन मामले में तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता का भाई गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 16, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध कोयला खनन से जुड़े धन शोधन के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने आज बताया कि विकास मिश्रा को धन शोधन निषेध कानून (पीएमएलए) की विशेष अदालत में पेश किया गया जिसने उसे छह दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।

केन्द्रीय एजेंसी ने धन शोधन मामले की जांच के लिए कोयला व्यापार और खनन से जुड़ी सीबीआई की प्राथमिकी पढ़ने के बाद पीएमएलए के आपराधिक प्रावधान में मामला दर्ज किया।

सीबीआई ने इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से पूछताछ की है।

अभिषेक बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में अच्छी धाक है और आसन्न विधानसभा चुनाव में वह पार्टी के ‘जवाबी हमले’ (पलटवार) का नेतृत्व कर रहे हैं।

सीबीआई ने इस सिलसिले में अभिषेक बनर्जी की एक महिला रिश्तेदार से भी पूछताछ की है।

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने इस चोरी के कथित सरगना अनूप मांझी ऊर्फ लाला, ईसीएल के महाप्रबंधक अमित कुमार धर और जयेश चन्द्र राय, ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, कुनुस्तोरिया इलाके के सुरक्षा निरीक्षक धनंजय राय और कजोर इलाके के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ पिछले साल नवंबर में प्राथमिकी दर्ज की थी।

अधिकारियों के अनुसार, मांझी कथित रूप से कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाकों में सीईएल की खानों से अवैध खनन और कोयले की चोरी में लिप्त हैं।

ईडी ने भी कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल में आरोपी के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया था।

पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से शुरू होकर आठ चरणों में चुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला