लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश विदेश सचिव ने उठाया बीबीसी का मुद्दा, एस जयशंकर बोले- कानून सबको मानना होगा

By शिवेंद्र राय | Updated: March 1, 2023 20:03 IST

बुधवार, 1 मार्च को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ ब्रिटिश विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने मुलाकात की। इस दौरान ब्रिटिश विदेश सचिव ने हाल ही में बीबीसी के दिल्ली और मुंबई के दफ्तरों पर आयकर विभाग की कार्रवाई का मुद्दा उठाया।

Open in App
ठळक मुद्दे ब्रिटिश विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली भारत आए हुए हैंविदेश मंत्री एस जयशंकर के सामने उठाया बीबीसी का मामलाजयशंकर बोले- कानून सबको मानना होगा

नई दिल्ली: भारत में इस समय जी-20 सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। इसी सिलसिले में ब्रिटिश विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली भारत आए हुए हैं। जेम्स क्लेवरली भारत में  जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। बुधवार, 1 मार्च को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ  ब्रिटिश विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली ने मुलाकात की।

रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान ब्रिटिश विदेश सचिव ने हाल ही में बीबीसी के दिल्ली और मुंबई के दफ्तरों पर आयकर विभाग की कार्रवाई का मुद्दा उठाया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जेम्स क्लेवरली को इसका सख्त लहजे में जवाब दिया और कहा कि भारत में काम करने वाली सभी संस्थाओं को यहां के कानूनों का पूरी तरह से पालन करना होगा।

पिछले महीने ही आयकर विभाग ने टैक्स में गड़बड़ी, मुनाफे के डायवर्जन और गैर-अनुपालन के आरोप में बीबीसी के दिल्ली और मुंबई के दफ्तरों पर सर्वे की कार्रवाई की थी। आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार तीन दिनों तक चली थी। हालांकि इस कार्रवाई से भारत का राजनीतिक माहौल भी गर्म रहा और विपक्ष ने इसे मीडिया की आवाज बंद करने वाला फासीवादी तरीका बताया। कांग्रेस समेत कई दलों के नेताओं ने ये आरोप लगाया कि बीबीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित जो डॉक्यूमेंट्री बनाई थी उसी का बदला लेने के लिए ये कार्रवाई की।

हालांकि सर्वे के बाद आयकर विभाग की तरफ से बयान जारी कर के कहा गया कि कार्रवाई के दौरान कई साक्ष्य पाए गए हैं जो यह दर्शाता है कि कुछ कर का भुगतान नहीं किया गया है. आयकर विभाग ने यह भी आरोप लगाया है कि सर्वे में  ट्रांसफर प्राइसिंग डॉक्यूमेंटेशन में कई विसंगतियां सामने आई हैं।

बीबीसी दफ्तर पर आयकर विभाग की कार्रवाई पर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी बयान जारी कर गहरी चिंता व्यक्त की थी और कहा था कि सरकार की आलोचना करने वाले निशाने पर हैं। बीबीसी मामले को लेकर भारतीय संसद में भी हंगामा हुआ था और ब्रिटेन की सरकार ने भी कहा था कि हमारी मामले पर नजर है।

टॅग्स :S Jaishankarब्रिटेननरेंद्र मोदीआयकरIncome Tax
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र