लाइव न्यूज़ :

बीएमसी चुनावः मुंबई कांग्रेस को 1,150 से अधिक आवेदन मिले, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस ने कहा- टिकट पाने के इच्छुक आ रहे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2025 15:38 IST

BMC Elections: निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र में 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होंगे तथा मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे29 नगर निगमों, 32 जिला परिषदों और 336 पंचायत समितियों के लिए चुनाव की तिथियां घोषित नहीं की गईं।बड़ी संख्या को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की संभावना है।

मुंबईः कांग्रेस की मुंबई नगर इकाई को आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में उम्मीदवारी के लिए अब तक 1,150 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। पार्टी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, बीएमसी चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन शहर के कांग्रेस प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस ने एक बयान में कहा कि मुंबई के सभी छह जिलों से आवेदन प्राप्त हुए हैं।

मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र में 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होंगे तथा मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी। हालांकि, 29 नगर निगमों, 32 जिला परिषदों और 336 पंचायत समितियों के लिए चुनाव की तिथियां घोषित नहीं की गईं।

राजहंस ने कहा, “मुंबई कांग्रेस को अब तक 1,150 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।” उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन करने के लिए कहा था और बड़ी संख्या को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की संभावना है।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामुंबईकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में कांग्रेस और राजद में टूट की आशंका पर हो रही है बलवती, ऑपरेशन लोटस की संभावना से दोनों दलों के अंदर मची खलबली

भारतबिहार में भी 'ऑपरेशन लोटस'? कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात, पार्टी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी कर चुके हैं मुख्यमंत्री से मीटिंग

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतसंजय निरुपम की कार में तोड़फोड़, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना-एमएनएस कार्यकर्ता में झड़प?, ऑटो रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य को लेकर हंगामा, वीडियो

भारतसड़क एक, पर तमाशा करने वाले अनेक

भारत अधिक खबरें

भारतकार में AC नहीं चलाते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऐसा क्यों?, घर से निकलते समय जेब में प्याज लेकर चलो?, वीडियो

भारतस्कूल टाइमिंग में बदलाव, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक खुला रहने का निर्देश, 27 अप्रैल से लागू

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?